अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
रामदेव के ट्रस्टों को आयकर विभाग का नोटिस
इस बार पेश है 'हिन्दुस्तान मनी'
शशि शेखर
यह उत्तर भारत का उदय काल है। पूरी दुनिया बेहद उत्सुकता से टकटकी लगाए हमारी ओर देख रही है कि बीमारू राज्य अंगड़ाई तो ले रहे हैं, पर वे कितनी तेजी से दौड़ सकेंगे? क्या दक्षिण और उत्तर की खाई पट सकेगी? सवाल और भी हैं, जैसे उसमें कितना समय लगेगा या हमारा बिगड़ा हुआ तंत्र कितनी जल्दी सुधर सकेगा? अपने यहां की कहावत है- हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा। इसीलिए ऊर्जावान और तरक्कीपसंद लोगों के लिए आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ एक बार फिर नई पेशकश के साथ आपके सामने है। ‘जानो इंगलिश’ को मिले दुलार से उत्साहित होकर इस बार हम लाए हैं ‘हिन्दुस्तान मनी’।
आप जानते हैं। ‘मिंट’ सिर्फ हमारा सहयोगी प्रकाशन ही नहीं है, बल्कि देश के सर्वाधिक सम्मानजनक आर्थिक अखबारों में एक है। ‘मिंट’ के विशेषज्ञ पत्रकारों ने आपके लिए खास तौर पर तैयार किया है ‘हिन्दुस्तान मनी’। हिन्दुस्तान मनी का मकसद है- आपको वित्तीय आजादी दिलाना। इसके लिए हम तमाम विषयों पर बेहद खोजपरक और सारगर्भित जानकारी लेकर अब लगातार आठ हफ्ते हर सोमवार को आपके समक्ष पेश होंगे। अब तक किसी भी हिन्दी अखबार ने अपने पाठकों और अपनी धरती की तरक्की के लिए ऐसा नहीं किया है। यह अपने हाथ से अपनी पीठ ठोकने जैसी बात नहीं है। हम सिर्फ विनम्रतापूर्वक बताना चाहते हैं कि यह एक जिम्मेदार अखबार का एक प्यार भरा प्रयास भर है, क्योंकि हम हमेशा कहते आए हैं - ‘तैयार हो जाइए तरक्की के लिए’। तो अपने समाचार वितरक से आप आज और अगले सात सोमवार ‘हिन्दुस्तान मनी’ की कॉपी लेना मत भूलिएगा। और हां, यह पेशकश ‘हिन्दुस्तान’ के साथ बिल्कुल फ्री है। उम्मीद है इस बार ‘हिन्दुस्तान मनी’ के साथ समृद्धि का दरवाजा खोलने की यह कोशिश आपको जरूर पसंद आएगी।






