एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
महज 25 हजार! हॉकी टीम ने ठुकराई इनामी राशि
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-09-11 12:54 PM
Last Updated:14-09-11 04:48 PM
चीन के ओडरेस में अपराजेय रहने के साथ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय हाकी टीम ने इस उपलब्धि के लिए खेल मंत्रालय की ओर से घोषित महज 25 हजार की पुरस्कार राशि ठुकरा दी।
केन्द्रीय खेलमंत्री अजय माकन ने इस टीम के स्वागत के दौरान मंगलवार को घोषणा की थी कि इसके सभी खिलाडियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि यह राशि बहुत ही कम है और इससे तो अच्छी प्लेइंग किट भी नहीं खरीदी जा सकती है।
टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने एक टीवी चैनल से कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को इस प्रतिष्ठित मुकाबले की रामांचक खिताबी भिडंत में हराने का उचित ईनाम टीम को नहीं मिल रहा है।
उन्होंने साथ ही कहा कि खेल मंत्री देश में हॉकी के सुधार के लिए बडे़ बडे़ दावे करते हैं लेकिन इस घटना से वे दावे खोखले नजर आ रहे हैं जिस कारण पूरी टीम निराश है।
राजपाल ने कहा कि खेल मंत्री हमारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं। पुरस्कार राशि अच्छी होने से न सिर्फ मौजूदा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि भविष्य में भी युवा इस खेल में करिअर बनाने के प्रति आकर्षित होंगे।
राजपाल ने साथ ही कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यप्रणाली और खिलाड़ियों को पुरस्कृत तथा प्रोत्साहित करने की उसकी नीति से सभी खेल संघों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को पेनल्टी शूट आउट में 4.2 से शूटकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा और कई मजबूत टीमों को हराया।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
खेल मंत्रालय को ठीक जाँच कर लेनी चाहिए २ शुन्य गलती से बढ़ गया होगा
By hari krishna premi (14th-September-2011 02:51:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

