एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं शारापोवा
मॉस्को, एजेंसी
First Published:05-02-12 12:24 PM
विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा फेड कप विश्व ग्रुप के पहले दौर के मुकाबले में अपने प्रदर्शन से खुश हैं।
शनिवार को खेले गए एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में शारापोवा ने स्पेन की सिल्विया सोलर-एसपिनोसा को 6-2, 6-1 से हराकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
जीत के बाद शारापोवा ने कहा कि मैं मुकाबला शुरू होने से पहले थोड़ी नर्वस थी क्योंकि पिछले फेड कप में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रही थी। शारापोवा तीसरी बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं।
तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन शारापोवा ने वर्ष 2008 में इजरायल के खिलाफ खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दोनों एकल मुकाबले जीते थे। पिछले वर्ष फ्रांस के खिलाफ खेले गए शुरुआती एकल मुकाबले में वह हार गई थीं। बकौल शारापोवा, ''मैंने आज अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। वास्तव में मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।'' उल्लेखनीय है कि शारापोवा अगले एकल मुकाबले में कार्ला सुआरेज नवारो से भिड़ेंगी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

