गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ओलंपिक चयन ट्रायल में उतरेंगे शीर्ष निशानेबाज
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-02-12 06:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके और खेलों के महाकुंभ में खेलने की उम्मीद रखने वाले देश के निशानेबाज डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार से होने वाले पहले चयन ट्रायल में उतरेंगे।

डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शनिवार को समाप्त हुई 55वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के दो दिन बाद यह चयन ट्रायल होने जा रहा है। इसी कड़ी में दूसरा चयन ट्रायल 13 फरवरी से पटियाला के न्यू मोतीबाग गन क्लब में होगा।

इन चयन ट्रायल में देश के शीर्ष निशानेबाजों के पास लंदन ओलंपिक के लिए जगह बनाने का मौका रहेगा। भारत के अब तक 11 निशानेबाज लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन ओलंपिक नियमों के अनुसार ओलंपिक कोटा देश को मिलता है न कि निशानेबाज को। इसलिए दोनों चयन ट्रायल का महत्व बढ़ जाता है।

लंदन ओलंपिक के लिए अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, रोंजन सोढ़ी, संजीव राजपूत, हरिओम सिंह, विजय कुमार, मानवजीत संधू, इमरान हसन, राही सरनोबत, अन्नुराज सिंह और शगुन चौधरी क्वालीफाई कर चुके हैं।

हालांकि ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके निशानेबाजों को सिर्फ यह फायदा रहेगा कि उन्हें अपने इस प्रयास के लिए कुछ अतिरिक्त अंक मिलेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने बताया कि दोनों चयन ट्रायल पूरा होने के बाद 18 फरवरी को एनआरएआई की बैठक होगी जिसमें ओलंपिक के लिए टीम का चयन किया जाएगा।

भाटिया ने बताया कि दोनों चयन ट्रायल के स्कोर का औसत निकालकर इसके राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बेस स्कोर से जोड़कर एक नया औसत निकाला जाएगा जो ओलंपिक में जाने वाले निशानेबाज का निर्धारण करेगा।
 उन्होंने बताया कि ट्रायल में पुरुष ट्रैप स्पर्धा के लिए न्यूनतम स्कोर 112, डबल ट्रैप के लिए 118 और स्कीट के लिए 114 रखा गया है। ट्रैप में नए राष्ट्रीय चैंपियन जोरावर सिंह, अनवर सुल्तान, अनिरुद्ध सिंह, मानवजीत संधू, आर, पृथ्वीराज टोंडईमैन और मनशेर सिंह हिस्सा लेंगे। ये सभी न्यूनतम 112 की अर्हता रखते हैं।

डबल ट्रैप ट्रायल में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके रंजन सोढ़ी, नए राष्ट्रीय चैंपियन अजय मित्तल, ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन राठौर, अजय का छोटा भाई अंकुर मित्तल, संग्राम दहिया, शयान मसूद, अशेर नौरिया, विक्रम सिंह चोपड़ा, मुराद अली खान, मोहम्मद अशाब, विक्रम भटनागर और योगेन्दर पाल सिंह उतरेंगे।

स्कीट में एलेन डेनियल पीपल्स, मानसिंह, मेराज अहमद खान, शिराज शेख, स्मिट सिंह, परमपाल सिंह और अमरिंदर सिंह ट्रायल में उतरेंगे।

महिला ट्रैप ट्रायल में श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर, वर्षा वर्मन, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी शगुन चौधरी, वर्षा तोमर और स्नेहलता सिंह उतरेंगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 19% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°