एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
आनंद ने फिर खेला ड्रा, इवानचुक की सनसनीखेज हार
बिल्बाओ, एजेंसी
First Published:08-10-11 04:31 PM
विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद को चौथे बिल्बाओ मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर की बाजी में भी शुक्रवार को यहां जीत से वंचित रहना पड़ा और अमेरिका के हिकारू नाकामूरा ने उन्हें ड्रा पर रोक दिया।
आनंद ने अब तक पांच बाजियां ड्रा खेली हैं। एक बाजी में उन्हें जीत मिली जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सात दौर की बाजियों के बाद आनंद आठ अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
दुनिया के शीर्ष छह खिलाडियों के बीच डबल राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दौर की पांच बाजियां ब्राजील के साओ पाउलो में खेली गई थीं। टूर्नामेंट में शीर्ष पर चल रहे यूक्रेन के वेसिली इवानचुक को सबसे फिसड्डी खिलाड़ी स्पेन के फ्रांसिस्को वालेज पोंस के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इवानचुक की टूर्नामेंट के दूसरे चरण में यह पहली हार है। आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन और नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच बाजी ड्रा पर छूटी।
हालांकि इवानचुक 13 अंकों के साथ अब भी शीर्ष पर हैं जबकि आनंद, नाकामूरा, एरोनियन ओर कार्लसन सात अंकों के साथ संयुक्त दूसरे और वलेजो पोंस सात अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

