एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
एयरइंडिया को नुकसान: लोकलेखा समिति ने मांगे सुझाव
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-02-12 08:01 PM
Last Updated:22-02-12 10:51 PM
लोकलेखा समिति ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी को हो रहे भारी घाटे पर बुधवार को यूनियनों तथा एयर इंडिया के एसोसिएशनों के साथ विचार विमर्श किया। समिति ने इससे निपटने के लिए सुझाव मांगे हैं।
समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता में हुई आज की बैठक में एयर इंडिया की यूनियनों ने कहा कि मौजूदा खराब वित्तीय हालत के लिए पूर्ववर्ती एयर इंडिया व इंडियन एयरलाइंस का विलय ही दोषी है। उन्होंने सुझाव दिया कि एक होल्डिंग कंपनी बनाई जाये जिसके अधीन एयर इंडिया व इंडियन एयरलाइंस को अलग अलग कंपनी बनाया जा सके। यूनियनों ने कई और सुझाव भी दिए।
हालांकि उनके सभी सुझावों से समिति सदस्य सहमति नहीं थे। समिति के सदस्यों ने कंपनी में बार बार हो रही हड़ताल के बारे में भी यूनियन प्रतिनिधियों से सवाल किए। इस बैठक से पहले कांग्रेस सांसद के.एस. राव ने जोशी से शिकायत की कि सदस्यों को बैठक के एजेंडे संबंधी पत्र समय पर नहीं मिले। जोशी ने इस मामले पर विचार करने का वादा किया।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल


