गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:25 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
मर्सिडीज ने दूसरे दर्जे के शहरों पर टिकाई नजरें
बेंगलूर, एजेंसी
First Published:06-02-12 12:30 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत के दूसरे दर्जे के शहरों में भी अपनी बिक्री बढा़ने के लिए नई रणनीति अपनाई है।

कंपनी की भारतीय इकाई के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) देवाशीष मित्र ने यहां बताया कि मेट्रो शहरों के अलावा अपेक्षाकृत छोटे शहरों में भी मर्सिडीज गाडियों को आम जनता के बीच प्रदर्शित किया जाएगा ताकि उनके प्रति आकर्षण पैदा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इन शहरों के शापिंग माल्स और अन्य प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर मर्सिडीज की कारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे कंपनी को दूसरे दर्जे के शहरों में भी अपनी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मेट्रो के अलावा अन्य बडे़ शहरों में भी लग्जरी गाडियां खरीदने की क्षमता और शौक रखने वाले लोगों की कमी नहीं है। लोगों के बीच अपनी उपस्थिति बढा़कर मर्सिडीज को अपनी कारों के लिए नया बाजार बनाने की उम्मीद है।

कंपनी ने पिछले साल 7430 कारें बेची थीं जो कि वर्ष 2010 की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। मौजूदा साल में भी कंपनी को बिक्री दर दहाई अंकों में ही रहने का अनुमान है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
railbudget
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 19% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°