गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:34 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
एलएंडटी ने तमिलनाडु की सेज परियोजना सरकार को सौंपी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-02-12 03:39 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने कोयंबटूर के आईटी-आईटीई क्षेत्र के लिए प्रस्तावित विशेष आर्थिक क्षेत्र परियोजना छोड़ दी है और इसे सरकार को वापस कर दिया है। कंपनी ने इसकी वजह आर्थिक नरमी बताई है।

वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर की अध्यक्षता वाले मंजूरी बोर्ड (बीओए) ने 24 जनवरी को हुई बैठक में एलएंडटी के इस आशय के आवेदन को मंजूर कर लिया। कंपनी ने यह कहते हुए उक्त सेज के प्रस्ताव की अधिसूचना वापस लेने का आवेदन किया था कि बदले आर्थिक हालात में यह वित्तीय रूप से व्यावहारिक नहीं रह गयी है।

मंजूरी बोर्ड ने वीडियोकान को भी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सेज परियोजना से हाथ खींचने की मंजूरी दे दी है। स्थानीय हालात ठीक न होने की दुहाई देते हुए कंपनी ने इस परियोजना से हटने की अनुमति मांगी थी। कंपनी को इस परियोजना की औपचारिक मंजूरी मई 2009 में दी गई थी।

बोर्ड ने चार कंपनियों को नए सेज स्थापित करने की मंजूरी दी है जिनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोचीन पोर्ट ट्रस्ट भी शामिल हैं। रीयल्टी बाजार में नरमी से सेज परियोजनाओं पर अनिश्चितता का माहौल बना है।

देश 381 अधिसूचित क्षेत्रों में सिर्फ 148 सेज का ही परिचालन हो पाया है। वाणिज्य मंत्रालय ने सेज नीति में सुधार पर चर्चा पत्र पेश किया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
railbudget
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°