गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:38 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 102 अंक चढ़ा
मुंबई, एजेंसी
First Published:06-02-12 04:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच जमीन जायदाद और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों में संस्थागत निवेशकों की लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी जारी रही और बांबे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 102 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 102.35 अंक मजबूत होकर 17707.31 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह दिन के उच्च स्तर 17829.72 अंक को छू गया था। पांच कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 843 अंक मजबूत हो चुका है।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.80 अंक मजबूत होकर 5,361.65 अंक पर बंद हुआ। रीयल्टी शेयरों में डीएलएफ 2 प्रतिशत, डीबी रीयल्टी 12.03 प्रतिशत, यूनिटेक 13.08 प्रतिशत और एचडीआईएल 4.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुआ।

ब्रोकरों ने कहा कि पिछले दिनों अमेरिका में उत्साजनक रोजगार के आंकड़े आने के बाद आज अन्य एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख मिलने और एफआईआई की सतत लिवाली से बाजार की धारणा मजबूत रही। हालांकि चुनिंदा शेयरों में मुनाफा वसूली देखने को मिली जिससे शुरुआती तेज बढ़त कायम न रह सकी।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
railbudget
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°