गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
दिल्ली-एनसीआर के बाहर पांव पसारेगी मदर डेयरी
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-02-12 12:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली के दूध और डेयरी उत्पाद बाजार पर पिछले कई साल से सफलता के साथ राज करने वाली मदर डेयरी ने अगले दो-तीन साल में देश के अन्य हिस्सों में भी पांव पसारने की योजना बनाई है। कंपनी का अपने नेटवर्क का दायरा बढ़ाने का इरादा है।

मदर डेयरी फूट्र एंड वेजिटेबल प्राइवेट लि. के प्रबंध निदेशक शिवा नागराजन ने कहा कि हम अपने उत्पादों को दक्षिण और पश्चिम के बाजारों में भी मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी योजना मुंबई में कारखाना लगाने की है। वहां से हम बेंगलुरु और चेन्नई में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

मदर डेयरी का गठन 1974 में हुआ था। यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण सहायक इकाई है। इस वित्त वर्ष में मदर डेयरी का मूल्य 5,200 करोड़ रुपए रहा है। यह डेयरी सालाना 28 फीसदी की दर से विकास कर रही है।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि मदर डेयरी प्रतिदिन पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के किसानों से 60 लाख लीटर दूध खरीद रही है। दिल्ली और एनसीआर में उसके 1,200 विशिष्ट बूथ हैं। साथ ही इसके 350 से 375 सफल आउटलेटसज हैं, जहां सब्जियों और फलों की बिक्री की जाती है।

कंपनी 3,000 दुकानों के जरिये टोकन वाला दूध बेचती है। नागराजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाजारों में परिचालन विस्तार के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हम प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
railbudget
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°