एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
धौनी को गुमराह किया गया है: बेदी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-02-12 10:33 PM
पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद के लिये परोक्ष रूप से बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि महेंद्र सिंह धौनी को गुमराह किया गया है।
बेदी ने यहां टेरी के एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि मैं नहीं मानता कि सीनियर खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण खराब है। सचिन, सहवाग और गंभीर का अपना रूतबा है। लगता है कि धौनी को गुमराह किया गया है। कौन जानता है कि वह बीसीसीआई की राय ही व्यक्त कर रहा हो।
अपने जमाने के इस दिग्गज स्पिनर ने यह टिप्पणी धौनी के उस बयान को लेकर की जो उन्होंने हाल में रोटेशन नीति को लेकर की थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का क्षेत्ररक्षण ढीला है जिससे टीम को लगभग 20 रन गंवाने पड़ते हैं। सहवाग ने हालांकि बाद यह कहकर इसे नया मोड़ दे दिया था कि उन्हें रोटेशन का यह कारण नहीं बताया गया है।
बेदी ने इसके साथ ही खिलाड़ियों से मीडिया से दूरी बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे जमाने में मीडिया इतना हावी नहीं था। खिलाड़ियों को मीडिया से दूरी बनाये रखनी चाहिए। सभी को मीडिया के पास आने की जरूरत नहीं है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को ही बोलना है तो फिर मीडिया मैनेजर का क्या काम है। वे (खिलाड़ी) बच्चें नहीं हैं। वे लंबे समय से खेल रहे हैं और जानते हैं कि मीडिया किस तरह की प्रतिक्रिया कर सकता है। ड्रेसिंग रूम की बातों को बाहर नहीं आना चाहिए।
बेदी ने साथ ही कहा कि वह सचिन तेंदुलकर को संन्यास लेने की सलाह देने संबंधी कपिल देव के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते और इसका फैसला इस स्टार बल्लेबाज पर ही छोड़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह कपिल का मानना है। मैं समझता हूं कि कोई भी ऐसी पोजीशन में नहीं है जो कि तेंदुलकर को संन्यास लेने के लिये कहे। यह उनका एकाधिकार है। यह उनका फैसला होगा, किसी अन्य को उस पर बोलने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
बेदी ने कहा कि आखिर उनके महाशतक का इंतजार किसे नहीं है। सभी उनके महाशतक की बात कर रहे हैं और साथ में उन पर तलवार भी तान रहे हैं। इस शतक का बोझ केवल सचिन पर ही नहीं सारे देश पर है। बेहतरी इसी में है कि हम उन्हें अकेला छोड़ दें।
धौनी की रोटेशन नीति की कड़ी आलोचना करने वाले बेदी ने माना कि आस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम हर विभाग में असफल रही है। उन्होंने कहा कि अब तो दौरा समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। टीम का आत्मविश्वास बुरी तरह हिल गया है।
41

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
पता नहीं की लोग अर्थ को अनर्थ करने पे तुले अरे जो हो गया सो हो गया | हमें लगता है इन सब का कारण मीडिया किसी ने ठीक ही कहा है की तीन चीजे लौटकर वापस कभी नहीं आती तीर कमान से, बात जुबान से और शारीर से | हमें जरुरत है इन सब बातो को छोड़कर सारा ध्यान चल रहे त्रिकोणीय सीरिज पे होनी
By Jay Vishun Kumar (23rd-February-2012 11:16:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल


