एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
भारत में जीत कर दिखाओ तो जानें: द्रविड़
लंदन, एजेंसी
First Published:17-08-11 07:13 PM
टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ ने टेस्ट रैंकिंग में भारत को अपदस्थ कर नंबर एक बन चुकी टीम इंग्लैंड को चुनौती दी है कि यदि उसमें दम है तो वह भारत में जीत कर दिखाए।
द्रविड ने डेली टेलीग्राफ से बातचीत में इंग्लैंड के प्रदर्शन की सराहना तो की लेकिन साथ ही कहा कि उसे अभी भारत में जीतना बाकी है। उन्होंने कहा कि आपको उन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है जिनमें आप नहीं कर पाए होते हैं। इंग्लैंड के लिए भारत में जीत हासिल करना एक बड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड पिछले 27 वर्षों में भारत में जीत हासिल नहीं कर पाया है और यदि उन्हें अपनी नंबर वन रैंकिंग साबित करनी है तो उन्हें ऐसा कर दिखाना होगा। इंग्लैंड के पास एक अच्छी टीम है और दमदार खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अभी भारतीय जमीन पर जीत हासिल करनी है लेकिन हम उन्हें ऐसा करने से रोक सकते हैं।
इंग्लैंड को 2012 के अंत में भारत में चार टेस्टों की सीरीज खेलनी है। फिलहाल भारत इंग्लैंड से 0-3 से पिछड़ा हुआ है और चौथा टेस्ट ओवल में गुरुवार से खेला जाना है। भारत इस मैच में अपना बचा खुचा सम्मान बचाने के लिए खेलेगा।
द्रविड़ ने कहा कि हम अपना नंबर एक स्थान गंवा चुके हैं लेकिन हम इसे फिर से हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। हम अपने सम्मान के लिए खेलेंगे और आयोजकों को दिखाएंगे कि हम वापसी कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य फिर से नंबर एक स्थान हासिल करना है और उसके लिए अब यहां से हरेक टेस्ट महत्वपूर्ण होगा।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
I proud u
By Ankit sagar chaubey (18th-August-2011 06:49:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल


