गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:45 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
रैंकिंग में शीर्ष चार टीमों के करीब पहुंचा पाकिस्तान
दुबई, एजेंसी
First Published:06-02-12 10:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान ने दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड का 3-0 से कलीन स्वीप करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष चार टीमों और अपने बीच के अंतर को कम कर दिया है। टीम हालांकि अब भी पांचवें स्थान पर मौजूद है।

पाकिस्तान ने सीरीज की शुरुआत 99 रेटिंग अंक और पांचवें स्थान से की थी और अब उसके 108 अंक हो गए हैं। वर्ष 2007 से यह पहला मौका था जब पाकिस्तान शीर्ष चार टीमों के करीब पहुंचा है। मिसबाह उल हक की अगुआई वाली टीम अब भारत और आस्ट्रेलिया से सिर्प तीन अंक पीछे है। दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच नौ अंक का अंतर है।

इसके विपरीत इंग्लैंड ने शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है जो उसने पिछले साल जुलाई-अगस्त में भारत को हराकर हासिल की थी। एंड्रयू स्ट्रास की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम को हालांकि इस हार से सात रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है और अब उसके सिर्फ 118 अंक रह गए हैं जो दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एक अंक अधिक है।

इंग्लैंड को अगले महीने श्रीलंका के खिलाप दो टेस्ट की सीरीज खेलनी है और अगर टीम यह सीरीज भी गंवा देती है तो नंबर एक रैंकिंग भी उसके हाथ से निकल जाएगी। पाकिसतान की 3-0 की जीत ने दक्षिण अफ्रीका की एक अप्रैल को रैंकिंग की वार्षिक कट आप तारीख तक दुनिया की नंबर एक टीम बनकर 175000 डालर की इनामी राशि जीतने की उममीदों को जीवंत रखा है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°