गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
वनडे में जबरदस्त वापसी करेंगेः धौनी
लंदन, एजेंसी
First Published:23-08-11 12:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी का कहना है कि हालांकि उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 0-4 से शर्मनाक हार झेलनी पडी़ है लेकिन वह वनडे सीरीज में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और पुराने जोश के साथ वापसी करेंगे।

कप्तान धौनी के इंग्लैंड के हाथों ओवल में सोमवार को चौथे और आखिरी टेस्ट में मिली हार के बाद कहा, टीम को अब एकजुट रहने और संघर्ष करने की जरूरत है। हमारे लिए अब एक इकाई के रूप में एकजुट रहना महत्वपूर्ण है। घरेलू समर्थक हमेशा हमसे ज्यादा उम्मीदें लगाकर रखते हैं लेकिन टीम को इस हार से हतोत्साहित नहीं होना होगा बल्कि वापसी करने के लिए संघर्ष करना होगा।

भारत की लगातार चौथी पराजय से खासे निराश नजर आ रहे धौनी ने मैच के बाद कहा कि हमने कोई ढ़िलाई नहीं दिखाई। लेकिन हमें सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया था।

धौनी ने इंग्लैंड की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन हम एक भी पारी में 300 से ज्यादा रन नहीं बना पाए। दोनों टीमों के बीच यही फर्क रहा।

धौनी ने कहा कि हमें लगा था कि हम चौथा टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल हो जाएंगे लेकिन निचले बल्लेबाजी क्रम में कोई अच्छी साझेदारी न हो पाने के कारण हम मैच हार गए। कप्तान ने टीम के चोटिल खिलाड़ियों के बारे में कहा कि जहीर की चोट काफी अलग है। जब जहीर और सहवाग जैसे खिलाडी़ चोटिल होते हैं तो आप इंतजार करते हैं कि वह जल्द से जल्द फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हो जाएं। चोट के कारण घर लौटना खिलाडी़ का व्यक्तिगत निर्णय होता है। चोटिल खिलाडी़ ही यह जानता है कि वह खेल सकता है या नहीं।

धौनी ने कहा कि हमारी टीम से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें रहती हैं इसलिए युवाओं को टीम में आने का मौका नहीं मिल पाता है क्योंकि हमसे हमेशा जीतने की उम्मीद की जाती है। टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देना बेहद जरूरी होता है। यदि उन्हें मौका नहीं मिलता तो कई बार उन्हें सीधे टेस्ट क्रिकेट में ही उतरना पड़ जाता है जिसमें खुद को साबित करना उनके लिए थोडा़ मुश्किल होता है। हमें इस बारे में सोचना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम में कई ऐसे खिलाडी़ हैं जो 15 वर्षों से खेल रहे हैं और कुछ ऐसे खिलाडी़ हैं जिन्होंने बेहद जल्द टीम में अपनी जगह पक्की कर ली लेकिन ऐसे खिलाडी़ मिलना आसान नहीं होता है।

धौनी ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को टीम में ज्यादा से ज्यादा मौका देने की जरूरत होती है। यदि वह कुछ मैचों में असफल हो भी जाएं तो भी उन्हें हटाना ठीक नहीं। आपको उनका साथ देना होगा और उनका आत्मविश्वास बढा़ना होगा ताकि उच्च स्तर पर खेलने के लिए वे खुद को तैयार कर पाएं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°