एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
अराजकतावादियों की हिटलिस्ट में इटली के पीएम
पाक ने किया इंग्लैंड का व्हाइटवाश
दुबई, एजेंसी
First Published:06-02-12 06:46 PM
पेसर उमर गुल और ऑफ स्पिनर सईद अजमल की उम्दा गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे और अंतिम टेस्ट में सोमवार को चौथे दिन इंग्लैंड को 71 रन से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
गुल और अजमल दोनों ने चार-चार विकेट लिए जिससे 324 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम 252 रन पर सिमट गई। मोंटी पनेसर के पगबाधा आउट होने के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ी झूमने लगे थे। अंपायर ने हालांकि इसके लिए तीसरे अंपायर की मदद मांगी थी लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने इंग्लैंड को सीरीज के सभी मैच में हराकर व्हाइटवाश किया। पाकिस्तान ने कुल पांचवीं बार किसी सीरीज में क्लीनस्वीप किया। आखिरी बार उसने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से क्लीनस्वीप किया था। उसने इस जीत से इंग्लैंड के हाथों पिछली दो सीरीजों में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।
पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच दस विकेट से और दूसरा 72 रन से जीता था। अब इन दोनों टीमों के बीच चार वनडे और तीन टवंटी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
पिछले साल भारत को अपनी सरजमीं पर 4-0 से हराकर दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस पूरी सीरीज में स्पिन गेंदबाजों के सामने लचर प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से आज भी विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज डटकर गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। प्रायर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा एलिस्टेयर कुक ने चार घंटे क्रीज पर बिताकर 49 रन बनाए।

11

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल