गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
गांगुली की सलाह, पठान और तिवारी को खिलाओ
मेलबर्न, एजेंसी
First Published:06-02-12 10:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सलाह दी है कि टीम इंडिया को त्रिकोणीय सीरीज के अगले मैच में अलाराउंडर इरफान पठान और मनोज तिवारी को खिलाना चाहिए फिर भले ही इसके लिए सुरेश रैना के साथ एक स्पिनर को बाहर करना पड़े।

आस्ट्रेलिया के हाथों पहले मैच में 65 रन की शिकस्त झेलने वाले भारत को बुधवार को श्रीलंका से भिड़ना है। भारत ने पहले मैच में वीरेंद्र सहवाग को आराम दिया था और दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और राहुल शर्मा को खिलाया था जिस रणनीति से गांगुली प्रभावित नहीं दिखे।

गांगुली ने कहा कि अगले मैच में भारत को स्पिनर की जगह इरफान पठान को खिलाना चाहिए। इससे गेंदबाजी आक्रमण में विविधता आएगी। पठान बाएं हाथ का गेंदबाज है जो गेंद को स्विंग कराता है। पठान की जरूरत है क्योंकि भारत काफी स्पिनरों को खिला रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार के मैच में भी विनय कुमार और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पिच से फायदा उठाने में सफल रहे थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°