गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
आमिर को दूसरा मौका मिलेः अख्तर
लाहौर, एजेंसी
First Published:06-02-12 02:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आईसीसी से स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर लगे पांच साल के प्रतिबंध को कम करने का आग्रह किया। उन्हें लगता है कि यह युवा गेंदबाज दूसरा मौका दिये जाने का हकदार है।

अख्तर ने टीवी शो पर कहा कि हर कोई जिंदगी में दूसरा मौके का हकदार होता है। हर कोई गलती करता है। उसे महसूस होना चाहिए कि उसने क्या गलत किया है। लेकिन खेलों में भ्रष्टाचार के बारे में अन्य को शिक्षा देने के लिये आदर्श के रूप में उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

उन्नीस वर्षीय आमिर को पिछले हफ्ते ब्रिटेन में युवा अपराधी संस्थान से रिहा किया गया जबकि उनका अभी पांच साल का प्रतिबंध बाकी है। उनके जेल में छह महीने पूरे हो गये हैं।

उन्हें और दो अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों सलमान बट और मोहम्मद आसिफ पर 2010 में इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम के दौरे के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये जाने के बाद पांच साल के प्रतिबंध की सजा सुनायी गयी थी।

अख्तर ने कहा कि उसमें काफी प्रतिभा है और अगर वह वापसी कर सकता है और पाकिस्तान के लिये मैच जीत सकता है तो इससे भ्रष्टाचार में लिप्त उन लोगों को काफी अच्छा संदेश जायेगा कि अपराध करने से कोई फायदा नहीं होता। पीसीबी को आईसीसी से उसके पांच साल के प्रतिबंध पर विचार करने के लिये कहना चाहिए। उसे रिहैबिलिटेट करना चाहिए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°