गुरुवार, 23 फरवरी, 2012 | 08:36 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
यमुनापार के नए इलाकों में मोनो रेल सेवा: शीला
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-01-12 05:24 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो तीन वर्ष में मोना रेल सेवा के चालू हो जाने से यमुनापार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन नजर आएगा।

श्रीमती दीक्षित ने घोंडा में यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड की वित्तीय सहायता से तैयार एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के अवसर पर कहा कि यमुनापार इलाके में लगातार विकास हुआ है और इस काम में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शास्त्री पार्क से त्रिलोकपुरी तक मोनो रेल चलाए जाने की योजना को पहले ही राज्य सरकार सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है। यमुनापार के अन्य इलाकों में भी मोनो रेल सेवा उपलब्ध कराने की योजना शीघ्र तैयार की जाएगी। अगले दो तीन वर्षों में मोनो रेल की शुरुआत से यमुनापार की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में बडा बदलाव दिखेगा। यमुनापार की परिवहन समस्या दूर करने के लिए कुछ वाहन कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली छोटी टैक्सी कारों को सबसे पहले इसी इलाके में चलाया जाएगा।

इस मौके पर यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ (दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष मतीन अहमद स्थानीय विधायक नरेश गौड और निगम पार्षद सविता शर्मा के अलावा अन्य गण्यमान्य लोग और स्थानीय जनता मौजूद थी।

श्रीमती दीक्षित ने उन्होंने याद दिलाया कि राजधानी में दिल्ली मेट्रो की शुरुआत यमुनापार से की गई थी और वर्तमान में यहां से तीन मेट्रो रुट चल रहे हैं। मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार में भी यमुनापार को नए रुट और नए स्टेशन मिलेंगे।

 इस क्षेत्र में यमुना मुद्रिका सेवा और दिल्ली परिवहन निगम की बेहतरीन सेवा है। उत्तम सड़कों और फ्लाईओवरों के जाल से यातायात बिना रुके चलता रहता है। यमुनापार के इलाके को देखकर कई बार दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के निवासियों को आश्चर्य होने लगता है।
 
यमुनापार में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए श्रीमती दीक्षित ने कहा कि अब इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एक कैम्पस का निर्माण भी यहां शुरु होने वाला है। यमुनापार विकास बोर्ड की वित्तीय सहायता से इस क्षेत्र में 50 सामुदायिक केन्द्र बनाए जा चुके हैं। घोंडा में निर्मित दो मंजिला सामुदायिक केन्द्र 1750 वर्गमीटर क्षेत्र में है। इसमें 60 कारों की पार्किंग की व्यवस्था है। प्रत्येक तल पर एक हाल और दो-दो कमरे हैं। यह भवन भूकंपरोधी है और इसमें अग्निशमन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिंदुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 69% %
अधिकतम
तापमान
30.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
12.8°