अर्जेंटीना में रेल दुर्घटना, 49 की मौत, सैकड़ों घायल अहमद सलीम होंगे दक्षेस के नए महासचिव लगातार चौथी जीत से भारत क्वालीफायर के फाइनल में
कुरान जलाने पर अफगान में हिंसक प्रदर्शन, आठ की मौत
2जी स्पेक्ट्रम: ईडी ने सीवीसी को स्थिति रिपोर्ट पेश की
बंबई होईकोर्ट ने कृपाशंकर पर मुकदमे का निर्देश दिया
रामदेव ने नहीं फैलायी सांप्रदायिक भावना: दिल्ली पुलिस फिर से आंदोलन करने की तैयारी में अन्ना कृपाशंकर सिंह का मुंबई कांग्रेस प्रमुख से इस्तीफा
एशिया-प्रशांत में भारतीय बिजेनस स्कूलों की धाक बढ़ी
कैंपस भर्ती में तिहाड़ के 142 कैदियों को नौकरी मिली
नयी दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-01-12 08:22 PM
Last Updated:27-01-12 09:17 PM
तिहाड़ जेल में सजा काट चुके 142 लोगों को विभिन्न कंपनियों द्वारा नौकरी की पेशकश शुक्रवार को की गई जिसमें तीन को सालाना 3.6-3.6 लाख रुपये के पैकेज की पेशकश की गई है। कैदियों की रिहाई के बाद उनके पुनर्वास के लिए शुरू किए गए कैंपस भर्ती अभियान के तहत आज तक कुल 334 लोगों को नौकरी की पेशकश की जा चुकी है।
पिछले साल जेल प्रशासन ने तीन कैंपस भर्ती कार्यक्रमों का आयोजन किया था। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि पांच कंपनियां इंटरव्यू के लिए आईं। 175 योग्य उम्मीदवारों में से 142 का चयन किया गया और अलग-अलग उद्योगों में अलग अलग पदों के लिए लोगों को सालाना 84,000 रुपये से लेकर 3,60,000 रुपये तक के पैकेज की पेशकश की गई।
आज हुए कैंपस प्लेसमेंट में जिन कंपनियों ने हिस्सा लिया उनमें कैरियर क्राफ्ट, फ्यूचर मैसन, वेदांता फाउंडेशन, फ्रंटलाइन और इकाया ग्लोबल शामिल हैं। जेल से रिहा हो चुके साहिल गुलाटी, हेमंत कुमार और मोहम्मद आसिफ को सालाना 3.6-3.6 लाख रुपये के पैकेज की पेशकश की गई है। इनका चयन कैरियरक्राफ्ट द्वारा मार्केटिंग कंसल्टेंट, हार्डवेयर मैनेजर जैसे विभिन्न पदों के लिए किया गया।
गुप्ता ने कहा कि परिसंपत्ति प्रबंधन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत फ्रंटलाइन ने सबसे अधिक संख्या में 60 लोगों की भर्ती की। भर्ती अभियान में हिस्सा लेने वाली 13 महिला कैदियों को भी नौकरी की पेशकश की गई।
गुप्ता ने कहा कि परिसंपत्ति प्रबंधन एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत फ्रंटलाइन ने सबसे अधिक संख्या में 60 लोगों की भर्ती की। भर्ती अभियान में हिस्सा लेने वाली 13 महिला कैदियों को भी नौकरी की पेशकश की गई।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
लाइवहिंदुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

