गुरुवार, 17 मई, 2012 | 22:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
...जब पालिन ने ब्रिटिश महारानी को माना जिम्मेदार
लंदन, एजेंसी
First Published:21-02-12 02:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अपनी जुबानी चूक के लिए मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सारा पालिन ने बयान दिया था कि जब इराक में ब्रिटिश सैन्य बलों को रखने का फैसला किया गया तो उन्हें लगा था कि यह फैसला तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन का नहीं बल्कि ब्रिटेन की महारानी का है।
   
अलास्का की पूर्व गवर्नर पालिन के राजनीतिक उदय पर बनायी जाने वाली एक फिल्म के लिए किए गए शोध के मुताबिक, उन्होंने यह बयान 2008 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान अपने सहयोगी और तत्कालीन रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन से बातचीत के दौरान दिया था।
   
डेली टेलीग्राफ के मुताबिक, मैक्केन के एक शीर्ष सलाहकार स्टीव स्मिट से विदेश मामलों का ज्ञान प्राप्त करने के दौरान पालिन की यह गलतफहमी सामने आई थी। स्मिट ने पालिन से सवाल किया था कि यदि ब्रिटेन इराक युद्ध के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से डिगेगा तो वह क्या करेंगी।
   
पालिन ने कथित तौर पर यह जवाब दिया था कि वह महारानी के साथ खुली वार्ता जारी रखेंगी। तब स्मिट ने उन्हें बताया कि ऐसे निर्णय के लिए प्रधानमंत्री (तत्कालीन) ब्राउन जिम्मेदार होंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°