शुक्रवार, 18 मई, 2012 | 00:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
शराबी अभिनेताओं को देख बच्चे बनते हैं शराबी
लंदन, एजेंसी
First Published:21-02-12 04:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सभी अभिभावकों से गुजारिश है कि जरा इस खबर को गौर से पढ़ें। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि फिल्मों में नशे में धुत अभिनेताओं को देखकर बच्चे भी काफी कम उम्र में नशा करना शुरू कर सकते हैं।
    
कई अमेरिकी विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं द्वारा मिलकर किए गए एक शोध में पाया गया कि कम उम्र के जिन नौजवानों में नशे की लत है उन्हें पर्दे पर अभिनेताओं को शराब पीते देखकर ही यह लत लगी है। जिन नौजवानों ने कम फिल्में देखी हैं उनके मुकाबले उनमें शराब की लत लगने की संभावनाएं ज्यादा पाई गईं जो फिल्में देखते हैं।
    
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ओपन में प्रकाशित शोध के शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि अभिभावकों को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि उनके बच्चे किस तरह की फिल्में देखते हैं। उन्होंने हॉलीवुड से भी अपील की कि वह ठीक उसी तरह उन दृश्यों को फिल्मों से हटा दे जैसे कि उन्होंने धूम्रपान के दृश्यों को हटाया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 25% %
अधिकतम
तापमान
38.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.3°