गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
शिवरात्रि पर इस मंदिर में पहुंचे 1 लाख लोग
भुवनेश्वर, एजेंसी
First Published:20-02-12 01:02 PM
ओडिशा के विश्व प्रसिद्ध 11वीं शताब्दी के लिंगराज मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु इकठ्ठे हुए। भुवनेश्वर के इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए तड़के से ही श्रद्धालु इंतजार कर रहे थे। राज्यभर में भक्त व्रत रखकर यह त्योहार मना रहे हैं।
यहां से 26 किलोमीटर दूर कटक में राज्य पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तड़के से ही ज्यादातर मंदिरों के बाहर बड़ी कतारें लगी हुई हैं। यहां लिंगराज मंदिर के बाहर सुबह नौ बजे दो किलोमीटर लम्बी कतार लगी हुई थी। भक्त भगवान शिव की एक झलक देखना चाहते थे।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रनाधन मोहापात्रा ने कहा कि हमने श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
भद्रक जिले के अरडी में अखंडलामणि मंदिर में महिलाओं सहित करीब 50,000 श्रद्धालु पहुंचे हैं। पुरी जिले के लोकनाथ मंदिर, साम्बलपुर जिले के लोकनाथ मंदिर व सुंदरगढ़ जिले के वेदव्यास मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन (फरवरी-मार्च) महीने में नया चंद्रमा निकलने से एक या दो दिन पहले महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व पार्वती का विवाह हुआ था।
इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में पूजा करते हैं। शिव का स्तुति-गान किया जाता है। कई अविवाहित लड़कियां भी अच्छा पति पाने की उम्मीद में व्रत रखती हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

