गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
बाबा रामदेव मुझे डरा नहीं सकतेः राहुल गांधी
वाराणसी, एजेंसी
First Published:06-02-12 12:50 PM
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव के दो-चार लोग मुझे काले झंडे दिखाकर डरा नहीं सकते।
राहुल ने कहा कि मैं जिस सभा में जाता हूं, बाबा रामदेव के तीन-चार लोग मुझे काला झंडा दिखाते हैं और मेरे खिलाफ नारे लगाते हैं, लेकिन मैं उनलोगों को साफ कर दूं कि मैं इससे डरने वाला नहीं।
उन्होंने कहा कि मुझे काले झंडे दिखा लो, जूता चला लो, गोली मार दो, लेकिन मैं जिस कार्य के लिए निकला हूं उससे पीछे हटने वाला नहीं हूं। मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं और मैं वह करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।
राहुल के बयान के बारे में जब बाबा रामदेव से पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को भेजते हैं। रामदेव ने कहा कि मैं ऐसे किसी भी काम की भर्त्सना करता हूं।
बाबा रामदेव के बयान के बाद कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने इस प्रकार की घटनाओं की जांच की मांग करते हुए इसे खतरनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव इससे इनकार कर रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए कि यह कौन कर रहा है और उन लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए।
27

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
जो पहले से डरा हो उसे डराने की क्या जरूरत डरता वही है जो गलत होता है या गलत किया होता है
यदि कोई व्यक्ति डरता नही है तो उसके दिमाग में भी डर शब्द आता ही नही गाँधी के दिमाग में ये कहाँ से आगया
By Anurag Mishra (7th-February-2012 12:20:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

