गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
विकास चाहता हूं, पीएम का पद नहीं: राहुल
वाराणसी, एजेंसी
First Published:07-02-12 01:14 AM
Last Updated:07-02-12 10:09 AM
उत्तर प्रदेश में बदलाव और विकास को अपना मिशन बताते हुए महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि हिन्दुस्तान के बड़े नेताओं के विपरीत उनकी प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं हैं।
राहुल ने यहां उनके प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना पर पूछे गये सवाल पर कहा हिन्दुस्तान के बड़े नेताओं की इसमें दिलचस्पी रहती है कि वे प्रधानमंत्री बनें लेकिन मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरी दिलचस्पी उत्तर प्रदेश में है जहां मैं लगातार चुनाव प्रचार कर रहा हूं।
उन्होंने कहा पद से कुछ नहीं होता, शक्ति जनता में होती है। मेरा मकसद उत्तर प्रदेश का विकास करना है। राहुल गांधी में कोई शक्ति नहीं है। मैं सिर्फ जनता की आवाज सुनता हूं और उसे लोकसभा तक ले जाता हूं। मेरा उत्तर प्रदेश में प्रगति लाने का मिशन है। जब तक उत्तर प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा तब तक राहुल गांधी आपकी झोपड़ियों में किसानों के साथ दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए जी जान से जुटे राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव बाद किसी दल से गठबंधन करने वाली नहीं है।
राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कामयाबी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए राहुल ने कहा मेरा कहना है कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिये ठोस परिणाम आ रहे हैं। जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां जनता हमसे कह रही है कि यहां की सरकारों ने उन्हें 22 साल बेवकूफ बनाया है।
उत्तर प्रदेश के विभाजन के मुद्दे पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ऐसे फैसले लेना काफी जटिल काम है, क्योंकि यह करोड़ों लोगों के भविष्य का सवाल होता है। राहुल ने कहा मायावती ने बिना सोचे-समझे विधानसभा में दो मिनट में राज्य विभाजन का प्रस्ताव पारित करा दिया। भारत में विशेषज्ञ लोग हैं जो इस मामले को देख समक्ष सकते हैं। मैं समझता हूं कि ऐसे गहरे मामले में विशेषज्ञों की राय लेना जरूरी है।
कांग्रेस सासंद ने आरोप लगाया कि मायावती और मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश को नहीं बदलना चाहते। उन्होंने कहा राज्य को एक ही चीज बदल सकती है और वह है आपके मुख्यमंत्री का दृढ़ निश्चय। मैं आदर के साथ मायावती और मुलायम सिंह के बारे में कहना चाहता हूं कि वे दोनों उत्तर प्रदेश को नहीं बदलना चाहते।
उनकी बहन प्रियंका गांधी को बरसाती मेंढक बताये जाने से जुड़े एक सवाल पर मुस्कुराते हुए राहुल ने कहा, अगर प्रियंका बरसाती मेंढक हैं तो मैं भी मेंढक हूं, क्योंकि मैं उनका भाई हूं। राहुल के इतना कहते ही वहां जोरदार ठहाका लगा और कांग्रेस नेता ने उनसे सवाल पूछने वालों के मुंह बंद कर दिये।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को चुनाव में बरसाती मेंढक कहा था और रविवार को जब प्रियंका से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बिना लाग लपेट के साफ माना था कि उन्हें तो बरसाती मेंढक कहा जा सकता है, क्योंकि वह सिर्फ चुनाव के समय चुनाव संचालन के लिये वहां (अमेठी-रायबरेली) आती हैं। लेकिन उनके भाई राहुल के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह लगातार उत्तर प्रदेश में काम कर रहे हैं।
01

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

