गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
आडवाणी सिर्फ बोलते हैं, कुछ करते नहीं: राहुल गांधी
वाराणसी, एजेंसी
First Published:06-02-12 12:43 PM
वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर जोरदार हमला किया।
राहुल गांधी ने कहा कि आडवाणी जी सिर्फ भ्रष्टाचार पर शोर मचाते हैं लेकिन भ्रष्टाचार को खत्म नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि हमनें संसद में संवैधानिक लोकपाल बनाने की बात की, लेकिन जब संसद में यह बात उठी तो आडवाणी जी और अन्य विपक्षी दल के नेता हंस रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक संस्था के रूप में चुनाव आयोग ने जो ऊंचाई हासिल की है वह लोकपाल भी करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, संवैधानिक लोकपाल आकर रहेगा।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप कारगिल में सैनिकों से पूछिए कि भ्रष्टाचार क्या होता है, जहां शहीद सैनिकों के लिए मंगाए गए ताबूत में भी घोटाला किया और तब जाकर आडवाणी जी से पूछिए कि भ्रष्टाचार क्या होता है।
उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने भ्रष्टाचार के विरोध में देश भर में यात्रा की, लेकिन उन्हें भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं वो सिर्फ बोलते नहीं है काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने देश भर में यात्रा कर लोगों को यह बताते रहे कि वह क्या कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जनता के दर्द को महसूस कर उनसे नहीं जानना चाहा कि वह क्या चाहते हैं।
राहुल ने कहा कि मेरा यह तरीका नहीं है। मैं अपनी बात लोगों को समझाने की बजाय उनकी बातें सुनता हूं। और उनके दर्द में भागीदार बनकर उनकी बातों को संसद और विधानसभाओं में पहुंचाता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना मेरा मकसद नहीं है, मेरा मकसद यूपी की तस्वीर बदलना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि राहुल गांधी में ताकत है तो ऐसा नहीं है, ताकत तो जनता में होती है। मैं बस उन्हीं की आवाज सुनकर उनकी मांगे संसद और विधानसभाओं में ले जाता हूं।
01

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

