गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
इस चुनाव में कांग्रेस यूपी में खड़ी हो जाएगीः राहुल
वाराणसी, एजेंसी
First Published:06-02-12 12:25 PM
Last Updated:06-02-12 12:58 PM
वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मकसद यूपी की तस्वीर बदलना है और इस चुनाव में कांग्रेस इसके लिए खड़ी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जितनी भी सीटें हमें मिलतीं हैं, वह कांग्रेस के खड़े हो जाने के लिए काफी होंगी। जिसके बाद कांग्रेस यूपी की राजनीति को तय करेगी। चाहे सरकार जिसकी भी हो, वह यह देखेगी कि जनता की आवाज सुनी जा रही है कि नहीं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी या किसी अन्य पार्टी से गठबंधन करेंगे तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं जनता के बीच जाता हूं और वह कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। मुझे जनता बताती है कि पिछले 22 सालों से विभिन्न राज्य सरकारों ने उन्हें ठगा है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आते और जाते रहेंगे, लेकिन वह तब तक डटे रहेंगे जब तक यहां की जनता की हालत नहीं सुधर जाती और उन्हें बेहतरी का विश्वास नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में जो कुछ मैंने सीखा है वह यह है कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ हो रहा है वह बतौर युवा मुझे स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते और जाते रहेंगे, लेकिन मैं तब तक नहीं हटू्गा जब तक राज्य का हालत नहीं सुधर जाती।
यूपी में जाति की राजनीति पर कठोर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यहां चुनावों में जाति अहम है, लेकिन मेरा मानना है कि हर जाति के लोगों में संभावना है और वे सभी कुछ कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं कांशीराम जी का सम्मान करता हूं क्योंकि उन्होंने यूपी की राजनीति को एक नया आयाम दिया। उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती एवं मुलायम सिंह यादव जी का भी सम्मान करते हैं, लेकिन जनता के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जनता की आवाज नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि मायावती मुख्यमंत्री बनने के बाद गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने नहीं गईं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनना मेरा मकसद नहीं है, मेरा मकसद यूपी की तस्वीर बदलना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि राहुल गांधी में ताकत है तो ऐसा नहीं है, ताकत तो जनता में होती है। मैं बस उन्हीं की आवाज सुनकर उनकी मांगे संसद और विधानसभाओं में ले जाता हूं।
42

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

