गेल के छक्कों ने रखी बेंगलूर की उम्मीदें बरकरार
एयर इंडिया की हड़ताल को हाईकोर्ट ने कहा गैरकानूनी
अप्रैल में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 10.4 प्रतिशत बढ़ा
संगमा ने राजनीतिक दलों से समर्थन देने की अपील की
राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा नहीं करेगी संगमा का समर्थन!
कौमार्य को संपत्ति नहीं माना जाए: हाईकोर्ट
सीबीआई ने लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से की पूछताछ
संसदीय समिति ने वित्त मंत्रालय की खिंचाई की
कम नहीं होती शाकाहारी पुरुषों की मर्दानगी
दुनिया में सबसे सुंदर मेरा घर अंटालिया: नीता अंबानी
रामदेव ने नहीं फैलायी सांप्रदायिक भावना: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:22-02-12 08:45 PM
Last Updated:22-02-12 09:10 PM
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को शहर की एक अदालत को बताया कि योगगुरु रामदेव और जनता पार्टी के प्रमुख सुब्रमण्यम स्वामी ने किसी तरह की सांप्रदायिक भावना नहीं भड़कायी थी, जिसकी वजह से एक व्यक्ति ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान रामदेव के चेहरे पर काला रंग फेंका था और बाद में उस व्यक्ति की रामदेव के समर्थकों ने पिटाई कर दी थी।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जसजीत कौर की अदालत में पेश रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान बाबा रामदेव ने न ही मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयान दिया था और न ही उसको कामरान सिद्दीकी़ पीटने के लिए समर्थकों को उकसाया था। सुब्रमण्यम स्वामी भी बाबा रामदेव के साथ थे और उन्होंने सिद्दीकी को पीटने के लिये किसी को उकसाया नहीं था।
रामदेव और स्वामी को क्लीन चिट देने वाली यह रिपोर्ट पुलिस ने अदालत के निर्देश पर दाखिल की। अदालत ने सिद्दीकी की निजी शिकायत पर यह निर्देश दिया था। सिद्दीकी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रामदेव और स्वामी ने सांप्रदायिक घृणा फैलाने, उसपर हमले करने और उसका अपमान करने के साथ उसकी हत्या का प्रयास किया था। उसने मांग की कि इस सिलसिले में रामदेव और स्वामी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाये।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये छह मार्च की तिथि निर्धारित की और पुलिस से कहा कि वह सिद्दीकी के चिकित्सा रिकार्ड पर ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे।
60

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

