सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
...अब 12वीं के बाद IIM में एडमिशन
इंदौर, एजेंसी
First Published:02-07-11 05:09 PM
Last Updated:02-07-11 05:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अब आईआईएम में दाखिले की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नई पहल के तहत इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-आई) ने पांच साल का एकीकृत पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। प्रथम श्रेणी में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे।

आईआईएम-आई के सूत्रों ने बताया कि इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट को इसी साल से शुरू किए जाने की योजना है।

सूत्रों ने बताया कि पांच वर्षीय आवासीय पाठ्यक्रम के पहली बैच में 120 विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा। अंतिम चयन अभिक्षमता परीक्षा (एप्टीट्यूड टेस्ट) और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

उन्होंने बताया कि प्रबंधन के एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जो 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए हों।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
Education Loan-EMI Calculator