मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
बॉलीवुड में कोई परेशानी नहीं हुईः जाहिद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-02-12 02:36 PM
फिल्मकार महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्लड मनी' के लिए तीन गीत गा चुके पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद भारतीय फिल्मोद्योग की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मोद्योग नई प्रतिभाओं का खुली बाहों से स्वागत करता है और उन्हें भी यहां काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
जाहिद ने कहा, ''मुझे भारतीय संगीत उद्योग में काम करने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। मेरी अपनी रचनात्मकता है और मेरे गीतों की रिकॉर्डिग के दौरान लोग मेरे साथ बहुत सहयोगपूर्ण रहे।''
जाहिद पाकिस्तान के अच्छे गायकों में से एक हैं। उन्होंने सबसे पहले 2007 में प्रदर्शित हुई 'आवारापन' के लिए गीत गाए थे। उन्होंने 'तो फिर आओ', 'तेरा मेरा रिश्ता', 'खुदा के लिए' जैसे गीतों में अपनी आवाज दी है।
'ब्लड मनी' पर बात करते हुए जाहिद ने कहा, ''इस फिल्म के तीनों गीत बहुत भावपूर्ण हैं और संगीत भी उतना ही अच्छा है। बॉलीवुड संगीत फिल्म की कहानी पर आधारित होता है। संगीत और गीत फिल्म में परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं। पाकिस्तान में हम गीतों को फिल्म की कहानी या उसकी पृष्ठभूमि से नहीं जोड़ पाते हैं।''
उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशंसकों की उनसे उम्मीदें अच्छी लगती हैं क्योंकि इससे वह अच्छा काम करते हैं। 27 वर्षीय जावेद ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, ''दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया अपने आप में एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन है लेकिन उनकी उम्मीदों से हमारे ऊपर दबाव भी बनता है। वैसे इस दबाव के चलते मैं बेहतर काम करता हूं।''
जब उनसे संगीत की दुनिया में उनकी शुरुआत के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''स्कूली दिनों में मैं वाद-विवाद में हिस्सा लेता था। स्कूल व कॉलेज स्तर की प्रतिस्पर्धाओं का प्रस्तुतिकरण करता था। एक बार मैं एक संगीत प्रतिस्पर्धा का संचालन कर रहा था और मैंने वहां लोगों से जुड़ने के लिए कुछ गीत गुनगुनाए, जिन्हें बहुत पसंद किया गया। यहां से मेरी जिंदगी बदल गई। तब से मैंने संगीत को गम्भीरता से लेना शुरू कर दिया और व्यवसायिक रूप से इसी में काम करने का निर्णय लिया।''
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

