सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
'चश्मे बद्दूर' की रीमेक में डांस दिखाएंगे जफर
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:05-02-12 04:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी गायक सह अभिनेता अली जफर 1981 की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' की रीमेक में आइटम ब्वॉय की भूमिका में अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करने वाले हैं।
     
अली जफर अपनी गायिकी और अभिनय कौशल को तो पहले ही साबित कर चुके हैं और अब वह डेविड धवन की इस फिल्म के प्रमुख गीत में दक्षिण भारत के अभिनेता सिद्धार्थ के साथ अपना नृत्य कौशल पेश करेंगे।
     
जफर ने कहा कि यह फिल्म का शुरूआती गीत है। मैं और सिद्धार्थ इस गीत में हैं। हमें इस गीत के लिए काम करने में आनंद आया।
     
जफर साई परांजपे द्वारा निर्देशित मूल फिल्म के फारूक शेख की भूमिका निभा रहे हैं जबकि सिद्धार्थ रवि बासवानी की भूमिका में होंगे। रीमेक में अनुपम खेर भी अभिनय करेंगे।
     
उन्होंने कहा कि जब मुझे इस फिल्म का प्रस्ताव दिया गया तो मैंने पहले असली फिल्म देखी। रीमेक इस कहानी की ज्यादा समकालीन स्थिति की तरह है, हम यह नहीं कह सकते कि यह असली फिल्म से ज्यादा बेहतर है या नहीं।
     
कैटरीना कैफ और इमरान खान के साथ 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फिल्म कर चुके जफर फिलहाल नई फिल्म 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क' की रिलीज की तैयारी में हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 12% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°