मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
अच्छी देखभाल की कमी महसूस करेंगे अमिताभ
मुंबई, एजेंसी
First Published:22-02-12 03:59 PM
पेट के ऑपरेशन के बाद अस्पताल से अगले कुछ दिनों में छुट्टी पाने जा रहे अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से मिल रही अच्छी देखभाल और स्नेही व्यवहार की कमी को महसूस करेंगे।
बच्चन ने मंगलवार रात ट्विटर पर लिखा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले मन में कुछ अजीब सा महसूस हो रहा है। अचानक से कर्मियों पर निर्भरता, सुविधा और चिकित्सकों की उपस्थिति तथा डॉक्टरों की सलाह से खुद ब खुद काम करना, यह सब थम जाएगा।
उन्होंने लिखा है कि जब मैं इन सबसे दूर चला जाउंगा तब मैं नर्सों की अच्छी देखभाल और स्नेही व्यवहार की कमी महसूस करूंगा। अब मुझे खुद ही अपने को संभालना होगा।
बच्चन का 11 फरवरी को सेवन हिल्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था और पिछले सप्ताह उन्हें छुट्टी दी जानी थी। लेकिन दर्द के कारण उन्हें ज्यादा दिन अस्पताल में रहना पड़ा। बिग बी ने लिखा है कि कुछ और दिन यहां रूकने के बाद लंबा स्वास्थ्य लाभ करूंगा। शायद कुछ महीनों तक।
वर्ष 1982 में आयी फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान एक दृश्य के दौरान उनकी आंत में चोट लग गयी थी। उस समय अमिताभ बच्चन कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। तब से लेकर आज तक वह कई बार पेट की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।
69 वर्षीय अभिनेता समय के साथ विकसित हुई प्रौद्योगिकी को देख कर चकित हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में इतनी जबर्दस्त प्रगति हुई है कि यह अकल्पनीय लगता है कि 1982 और 2012 के समय एक दूसरे से कितने अलग हैं।

10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल