मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
प्रतीक मेरे लिए बहुत खास हैं :एमी
मुंबई, एजेंसी
First Published:05-02-12 04:48 PM
ब्रिटिश मॉडल से अदाकारा बनी एमी जैक्सन ने बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक के साथ अपने रोमांस के चर्चे के बीच उन्हें बहुत करीबी और अपने लिए खास बताया है। दरअसल, आजकल प्रतीक और एमी के रोमांस के चर्चे चल रहे हैं।
एमी (24) ने बताया कि प्रतीक मेरे बहुत करीबी हैं। मैं अवश्य कहना चाहुंगी कि वह मेरे लिए बहुत खास हैं। हमने अपनी फिल्म के लिए पांच महीने शूटिंग की और यह एक रोमांटिक फिल्म थी इसलिए हम दोनों में अच्छा तालमेल था।
प्रतीक और एमी निर्देशक गौतम मेनन की एक दीवाना था फिल्म में एक साथ नजर आएंगे, जो 17 फरवरी को रिलीज होगी। इन दोनों में कथित तौर पर प्रेम हो गया, जब वे इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
प्रतीक के साथ डेटिंग करने के अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर एमी ने कहा कि मैं यहां खुले मन से आई हूं। मैंने इससे पहले कभी अभिनय नहीं किया। मेरे पास अभी तक अभिनय की कोई क्षमता नहीं थी। अब मैं फिल्मी दुनिया में आ गई हूं और मैं इसके हर पल को पसंद कर रही हूं, यहां मेरा समर्पण अपने चरम पर है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति को इस्तेमाल नहीं करूंगी जैसा आप सोच रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मैं अपने बूते अदाकारा बन सकती हूं। और मुझे इसमें मदद के लिए किसी अफवाह की जरूरत नहीं है। एमी ने कहा कि उनके (प्रतीक) साथ डेटिंग पर जाने में ज्यादातर लड़कियों को खुशी होगी।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल