सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
चुटकियों में सजाएं अपना घर
शाश्वती
First Published:26-01-12 10:36 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
घर को होटल की तरह चौबीस घंटे सजा कर नहीं रखा जा सकता, यह तो हम सब जानते हैं। पर कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर को चुटकियों में मेहमानों के लिए संवार जरूर सकती हैं। बता रही हैं शाश्वती

आपके किसी रिश्तेदार का फोन आता है कि वो आपके घर के पास ही हैं और आपसे मिलने के लिए आना चाहते हैं? आपकी प्रतिक्रिया अमूमन क्या होती है? क. आप तुरंत उन्हें मना कर देती हैं? ख. तुरंत उन्हें घर आने का न्यौता देती हैं? ग. आप परेशान हो जाती हैं, क्योंकि आपका पूरा घर बिखरा हुआ है। पूरे घर में खिलौने इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। अधिकांश सामान पर धूल की परत है, ऐसे में संभव है कि आप तीसरा जवाब ही दें। पर, अगर आप चाहें तो इन पांच टिप्स को अपनाकर हमेशा बिना किसी परेशानी के अपने घर में मेहमानों का स्वागत कर सकती हैं।

आपका ड्राइंग रूम और घर के मुख्य दरवाजे के आसपास की जगह पूरी तरह से साफ-सुथरी होनी चाहिए। ध्यान रखें कि दरवाजे के पास जूता, चप्पल, पुराने अखबार या अन्य रद्दी सामान बिल्कुल न हों। अगर आपके यहां ड्राइंग रूम के बाहर चप्पल खोलने की परंपरा है, तो आने वाले मेहमानों के जूते-चप्पलों के लिए भी आपको जगह बनानी होगी।

टिप्स: हड़बड़ाहट में कहीं से भी सफाई शुरू करने की जगह क्रमवार रूप से घर की सफाई शुरू करें। मुख्य दरवाजे से सफाई की शुरुआत करें और धीरे-धीरे घर के भीतरी हिस्सों और कमरों की सफाई करें।

घर के लगभग हर सामान के ऊपर दूध की परत है, पर एक-एक कर सारे सामान को साफ करने के लिए वक्त कहां है? ऐसी स्थिति में दीवार, छत आदि में धूल और जाले हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। अब बारी आती है फर्श की। फर्श को साफ करने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। अब पूरे फर्श पर पोंछा लगाने की जगह गीले कपड़े की मदद से फर्श पर लगे निशान को सिर्फ साफ कर दें।

टिप्स: पूरे घर से धूल हटाने की कोशिश शुरू न कर दें। इसकी जगह सिर्फ ड्राइंग रूम और ऐसे सामान जिन पर आसानी से नजर जाती है, उनकी सफाई करें।

सलवटों वाला सोफा कवर व मुड़े हुए कुशन किसी भी तरह से आपके घर को खूबसूरत नहीं बना सकते। इसलिए तुरंत सोफा कवर को हटाकर एक बार फिर से बिछाएं, कुशन सलीके से सोफा पर रखें। बेहतर तरीके से सोफा की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर या झाड़न का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बिस्तर को अनदेखा न करें। बेडशीट को बदलना न भूलें।

टिप्स: रसोई और बच्चों के कमरे से मेहमानों को दूर ही रखें। पर, अगर आपके घर मे ओपन किचन है तो फटाफट गंदे बर्तन आदि को धो डालें।

जूठे गिलास, सूखी हुई चाय वाले दो दिन पहले के कप, एकाध मैगजीन और न्यूजपेपपर..ये सब आपकी डाइनिंग टेबल पर अपना साम्राज्य फैलाए हुए हैं। फटाफट इन सब चीजों को डाइनिंग टेबल से हटा दें। सभी चीजों को उनकी जगहों पर रखें। डाइनिंग टेबल पर साफ-सुथरा, खूबसूरत-सा टेबल क्लॉथ बिछा दें।

टिप्स: डाइनिंग टेबल को साफ करने के बाद उस पर एक फ्लावर पॉट या फिर कैंडल स्टैंड रख दें। घर का पूरा लुक बदल जाएगा।

अपने घर को मेहमानों के लिए तैयार करने के दौरान अपने बाथरूम को अनदेखा न करें। बाथरूम के फर्श को साफ कर दें ताकि पैरों के निशान हट जाए। टायलेट अगर गंदा है तो उसे साफ करें। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन है तो उसे ऑन कर दें। बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ दें ताकि बाथरूम का फर्श जल्दी सूख जाए। वाश बेसिन को साफ कर दें और बाथरूम में हैंडवॉश और एक साफ-सुथरा हैंड टॉवल रखना न भूलें।

टिप्स: घर की सफाई के बाद घर में रूम फ्रेशनर छिड़क दें। पर, ध्यान रहे कि रूम फ्रेशनर का छिड़काव ज्यादा न हो जाए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 12% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°