मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
ऑनलाइन शॉपिंग: सेल की बहार
पंकज घिल्डियाल
First Published:03-02-12 03:10 PM
यूं तो साइबर जगत में ढेरों वेबसाइटें हैं जो कि आपके लिए खरीदारी के तमाम विकल्प देते हैं। ऐसी ही कुछ चुनिंदा वेबसाइटों के बारे में बता रहे हैं पंकज घिल्डियाल
सर्दियां जाने वाली हैं, मौसम बदलने वाला है और कंपनियों के गोदाम अभी भी जाते सीजन के सामानों से अटे पड़े हैं। नए सीजन के स्टॉक को लाने के लिए पुराने स्टॉक को निकालना बेहद जरूरी है। इस को ध्यान में रखते हुए ढेरों कंपनियां अपने सामानों की खरीद पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आपके पास समय की कमी है और आप मार्केट में जाने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है। जो समय और पैसे दोनों की बचत करने में भी कारगर हथियार है।
इस वेबसाइट के लिंक को इंटरनेट ब्राउजर में डालते ही आपके सामने अनेकों प्रोडक्ट से लैस इस साइट का पेज आपके सामने आ जाता है। इनमें ब्यूटी स्पा, गैजेट, होम एसेसरीज, ब्रांडेड और अनब्रांडेड कपड़े जिनमें लड़कों और लड़कियों के जरूरत के सारे आइटम मौजूद हैं। यहां दिए जा रहे ऑफरों को प्राप्त करने के लिए वेबसाइट को कुछ भुगतान करके आप ज्यादा अमाउंट का कूपन हासिल कर लेते हैं और वह कूपन उस संबंधित कंपनी जिसका प्रोडक्ट आप खरीदना चाहते हैं के शोरूम पर जाकर बड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। हां इस डिस्काउंट कूपन की रकम आप पहले ही वेबसाइट से आइटम की बुकिंग कराते वक्त या कस्टमर केयर से जान सकते हैं। मसलन टॉमी हिलफिगर की वॉच आप इस साइट से महज 199 रूपए देकर 2000 डिस्काउंट का कूपन पा सकते हैं।
यह साइट भी खरीदारी पर छूट के कूपन मुहैया कराती है जिसमें फूड, हेल्थ, बुक्स, होटल, टैटूज इत्यादि के कूपन शामिल हैं। इस वेबसाइट की पंचलाइन ‘शॉपिंग के पहले upto75.com देखा करो’ वास्तव में सटीक बैठती है। इस साइट पर मौजूद ऑफरों पर तकरीबन 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसमें दिल्ली के अलावा भी विभिन्न शहरों के ऑफर दिए गए हैं, चाहें तो उनका भी फायदा उठा सकते हैं।
होमशॉप 18 टीवी पर आ रहे लगातार विज्ञापन के जरिए लोगों के बीच जाना पहचाना नाम बन चुका है। स्टोर में कुछ भी नया आता है तो टीवी विज्ञापन के साथ-साथ वेबसाइट में भी फ्लैश होने लगता है। वेबसाइट की होम पेज पर ही आप करीब 20 ऐसे टैब देखेंगे, जहां आपकी हर जरूरत का सामान मौजूद होगा। डिस्काउंट सेल टैब पर सबसे अधिक क्लिक किए जाते हैं। मान लीजिए जिस डैल के लैपटॉप की कीमत बाजार में करीब 40 हजार है तो यहां 25 फीसदी छूट के साथ करीब 30 हजार खरीदा जा सकता है। लेकिन खरीदारी से पहले प्रोडक्ट के बारे में जान लें।
ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी भी जरूरी
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वर्चुअल क्रेडिट/ डेबिट कार्ड अपनाएं
कई बार डुप्लीकेट वेबसाइट्स भी होती हैं जो शब्दों की गड़बड़ियां या व्याकरण कुछ हेर-फेर कर हूबहू लगती हैं। ऐसी साइट्स से बचें।
क्रेडिट कार्ड नंबर, एड्रेस, टेलीफोन नंबर आदि के अलावा अन्य सूचनाएं जैसे पैन नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, लाइसेंस नंबर तथा माता-पिता का का नाम आदि ऑनलाइन शॉपिंग में कभी न बताएं।
संभव हो तो शॉपिंग के तुरंत बाद अपना पासवर्ड परिवर्तित कर दें।
साइट्स चुनते हुए सजगता बरतें। भिन्न वेबसाइट्स पर जाकर जो वस्तु खरीदनी है उसका मूल्य जांचें।
अबाउट अस कॉलम के जरिये उस वेबसाइट्स की जानकारी प्राप्त करें। ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े कुछ तथ्य
दक्षिण भारत ऑनलाइन खरीदारी के क्षेत्र में सबसे तेजी से आगे बढ़ा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली वासी टेक्नोलॉजी के सामान, फिल्में, कार एक्सेसरीज और किताबें ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं।
आप यहां महज खरीदार ही नहीं हैं, बल्कि आसानी से विक्रेता भी बन सकते हैं।

50

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल