सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:36 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
दोस्त हों तो ऐसे
सिम्मी
First Published:06-02-12 04:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
एग्जाम सिर पर आते ही मम्मी-पापा कहने लगते हैं कि ये खाओ, ये मत खाओ। तुम कभी उनसे यह क्यों नहीं जानना चाहते कि क्यों कोई सब्जी खानी चाहिए और कुछ सब्जियों के दीवाने कार्टून कैरेक्टर्स से ले कर मम्मी-पापा और टीचर क्यों हैं? बता रही हैं सिम्मी

बैंगन भी बनाता है सेहत
बैंगन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह भारत में ही पैदा हुआ है। मतलब भारत में ही इसे सबसे पहले उगाया गया, यहीं से दुनिया के दूसरे हिस्सों में गया है। इसे अंग्रेजी में एगप्लांट भी कहा जाता है। इसको खाने के कई फायदे हैं। यह पोटेशियम का अच्छा स्नोत है और इसमें पानी और फाइबर भी उचित मात्र में होते हैं। यह कई बीमारियों की रोकथाम में सहायक है, जैसे यह डायबिटीज होने से रोकता है। इससे पैरों की सूजन में आराम मिलता है और इससे कोलेस्ट्रोल भी कंट्रोल में रहता है। इसे कई तरीके से बनवाकर तुम खा सकते हो। तुम मम्मी से बोलकर इसकी सब्जी बनवाया करो। इसके अलावा भरता और सूप भी बनवा सकते हो। जैसे भी खाओ पर इसे सप्ताह में दो बार तो जरूर ही खाने में शामिल करो।

दूध बनाता है हड्डियों को स्ट्रॉन्ग
टॉम और जेरी काटरून में बिल्ली टॉम हर वक्त लपलप करते हुए दूध पीना चाहता है। दूध पीने को तो तुम्हें सब कहते होंगे। क्यों टॉम इतना शौकीन है दूध का और क्यों अधिकांश जानवर दूध देखते ही छोड़ नहीं पाते? दूध विटामिन सी से भरपूर होता है। कैल्शियम की वजह से दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत देता है।

शरीर में अगर एनर्जी ना हो, तुम कोई काम नहीं कर सकोगे। स्कूल का वर्क भी नहीं। इसलिए मम्मी सुबह-शाम कहती हैं कि दूध पिओ। अब जब मम्मी तुमसे कहें कि दूध पिओ, टॉम को याद कर लेना और उसी की तरह भागने-दौड़ने के लिए फौरन एक गिलास दूध गटक लेना।

मोटापा घटाए फूल गोभी
यह तो तुम भी जानते हो कि स्कूल में जो बच्चे मोटे होते हैं, उन्हें दूसरे बच्चे चिढ़ाते हैं और खुद वे भी ना किसी खेल का हिस्सा बन पाते हैं और ना ही तेज साइकिल चला पाते हैं। मोटापे को घटा कर चुस्त होना बहुत मुश्किल काम नहीं। मोटापे की वजह से ज्यादा देर तक पढ़ने में भी दिक्कत होती है। कैसे कम कर सकते हो तुम मोटापा? फूल गोभी जैसी सब्जियां खा कर।

स्कूल में टीचर ने तुम्हें बताया होगा कि फूल गोभी में विटामिन के और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है और तुम चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हो। फूल गोभी का सूप, उबली फूल गोभी की सब्जी तो हैरी पॉटर को भी खूब पसंद है। हैरी पॉटर की फिल्में तो तुमने देखी ही होंगी। कितना फिट और फास्ट है वो। उस जैसा बनने के लिए फूल गोभी से दोस्ती करना क्या बुरी बात है?

इस मौसम में हर कहीं तुम हरी मटर देख सकते हो। देखने में सुंदर, हरी, खिली-खिली मटर। गिलहरियों की मनपसंद। ऑस्ट्रेलिया का प्रसिद्ध काटरून कैरेक्टर गिली मंकी तो हमेशा अपनी पॉकिट में मटर के दाने रखता था और बिल्कुल रजनीकांत वाली अदा में निशाना बना-बना कर मटर गटकता था।
 
मटर में फाइबर पाया जाता है। यानी आयरन और विटामिन ए की वजह से तुम्हारी बॉडी अच्छी बनती है। बीमार कम पड़ोगे और शरीर में ताकत बढ़ेगी। जिस तरह छोटा भीम मुसीबत पड़ने पर उछल-कूद मचा कर दुश्मनों का सामना करता है, मटर शरीर को वैसी ही ताकत देती है।

हाजमा दुरुस्त रखता है सेब
सेब को यूं ही सेहत का खजाना नहीं कहते। सेब को ले कर बहुत पुरानी कहावत है—एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे। दिन में खाओ बस एक सेब और रहो बीमारियों से दूर। सेब में वो गुण है, जो उसे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और हाजमा बिल्कुल ठीक रखता है।

एलीस इन वंडरलैंड की कहानी में जगह-जगह लाल और सुनहरे सेबों का जिक्र है। ऐसे सेब, जिन्हें खा कर महीनों भूख नहीं लगती। रूस की परि-कथाओं में भी सेब का खूब जिक्र आता है। लुद्मिला अपनी नानी के लिए हमेशा सेब  ले जाती है, ताकि वो यंग और खूबसूरत लगे।

पपाई का दोस्त पालक
ताकतवर बनने के लिए हरी सब्जियां खाता है कार्टून कैरेक्टर पपाई, और वो भी पालक। जब कभी उसे दुश्मनों से लड़ना पड़ता है, वह एक कैन खोल कर पालक का जूस पीता है और पल भर में हो जाता है शक्तिमान। पालक में ऐसा क्या है? विटामिन के से भरपूर पालक शरीर को अंदर-बाहर से चुस्त-दुरुस्त बनाता है। चाहे पालक का सूप पिओ या पालक की सब्जी खाओ, अगर पोपाई जैसा असर चाहते हो तो रोज खाओ पालक।

मोटापा घटाए फूल गोभी
यह तो तुम भी जानते हो कि स्कूल में जो बच्चे मोटे होते हैं, उन्हें दूसरे बच्चे चिढ़ाते हैं और खुद वे भी ना किसी खेल का हिस्सा बन पाते हैं और ना ही तेज साइकिल चला पाते हैं। मोटापे को घटा कर चुस्त होना बहुत मुश्किल काम नहीं। मोटापे की वजह से ज्यादा देर तक पढ़ने में भी दिक्कत होती है। कैसे कम कर सकते हो तुम मोटापा? फूल गोभी जैसी सब्जियां खा कर।

स्कूल में टीचर ने तुम्हें बताया होगा कि फूल गोभी में विटामिन के और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है और तुम चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हो। फूल गोभी का सूप, उबली फूल गोभी की सब्जी तो हैरी पॉटर को भी खूब पसंद है। हैरी पॉटर की फिल्में तो तुमने देखी ही होंगी। कितना फिट और फास्ट है वो। उस जैसा बनने के लिए फूल गोभी से दोस्ती करना क्या बुरी बात है?

गाजर यानी आंखों का डॉक्टर
बहुत पहले एक सीरियल आया करता था, जासूस करमचंद। करमचंद जब देखो तब गाजर खाया करता था और अपनी सेक्रेटरी किटी से कहता था कि तुम भी खाओ, आंखें तेज होंगी। लाल-लाल गाजर खाने में स्वादिष्ट तो होती ही हैं, उसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें विटामिन ए होता है। जंगल के कई छोटे-बड़े जानवर गाजर के दीवाने होते हैं। खास तौर पर खरगोश, ये तो जहां कहीं गाजर की फसल देखते हैं, फौरन उस पर हमला बोलते हैं। खरगोश की आंखें बहुत तेज होती हैं। वे अंधेरे में भी देख पाते हैं। बच्चों के डॉक्टर अतुल मेहरा कहते हैं कि गाजर खाने वालों की आंखों की रोशनी तेज होती है। तो जब कभी मम्मी तुमसे गाजर खाने को कहे, तो तुम उन्हें कह सकते हो—गाजर यानी आंखों का डॉक्टर।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°