मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
बिहार की जीडीपी विकास दर 14.8% हुई
पटना, एजेंसी
First Published:22-02-12 05:57 PM
बिहार में आधारभूत संरचना के विकास, कृषि उत्पादकता और प्रति व्यक्ति विकास व्यय में लगातार वृद्धि के कारण वर्ष 2009.10 से 2010.11 में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर 14.8 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं।
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2011.12 को पेश करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था वर्ष 2004.05 से 2010.11 के बीच 11.36 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी। विकास की अवधि को स्थिर अर्थव्यवस्था का पुनरुत्थान कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009.10 से 2010.11 में राज्य की अर्थव्यवस्था की विकास दर 14.8 प्रतिशत थी। यह सार्वजनिक निवेश में काफी वृद्धि होने के कारण संभव हुआ है।
मोदी ने कहा कि जब राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सत्ता संभाली थी, तब यहां कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने तक के लिए कर्ज लेने की जरूरत होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है और अब राजस्व आय में राजस्व व्यय कम है और इसके कारण अब वेतन आदि भुगतान के लिए कर्ज की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001.02 में प्रति व्यक्ति विकास व्यय 930 रुपए था जो 17.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2010.11 में 3467 रुपया हो गया है। इस अवधि में सम्पूर्ण देश का प्रति व्यक्ति विकास व्यय 13.6 प्रतिशत की अपेक्षाकृत कम वार्षिक दर से बढ़ा है।
101

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

