मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
सामूहिक दुष्कर्महत्या करने वाले प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार
जमशेदपुर, एजेंसी
First Published:21-02-12 12:31 PM
झारखंड के जमशेदपुर में 14 फरवरी के दिन ही दोस्तों के साथ मिल कर अपनी नाबालिग प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी क्रूरतापूर्वक हत्या करने वाले प्रेमी समेत पांच युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आज बताया कि जमशेदपुर के बागबेड़ा का निवासी सोनू 22 इसी क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका पूजा 15 और चार अन्य दोस्तों के साथ 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर घूमने निकला था। सिनेमा देखने के बाद उन लोगों ने शाम को पूजा को बीयर में नशे की दवा पिला दी और उसे शहर के बाहरी इलाके गम्हरिया ले गए। वहां एक सुनसान क्षेत्र में सोनू और उसके साथियों ने पूजा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बाद में जब पीडिता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी तो उन्होंने दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने की नीयत से उन्होंने पत्थरों से मृतका के चेहरे को भी क्षत विक्षत कर दिया और शव को माहुलडीह के निकट झाडियों में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से की गई काल्स के आधार पर तहकीकात कर पांचों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। पूजा एक स्थानीय स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

