मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ममता बनर्जी को नहीं पसंद हैं प्रणब मुखर्जी बिहार में छात्रों ने प्रिसिपल को पीट-पीट कर मार डाला
झारखंड के देवघर में हवाईअडडा बनाएगा एएआई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-02-12 08:18 PM
झारखंड के धार्मिक स्थल देवघर में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाईअड्डा विकसित करने का फैसला किया है।
एएआई और झारखंड सरकार ने देवघर में हवाईअड्डे के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हाल ही में दस्तखत किये हैं। एएआई के अध्यक्ष वीपी अग्रवाल और क्षारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में सहमति की गयी।
एएआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एमओयू के अनुसार एएआई देवघर में एक हवाईअड्डा बनाएगा। शुरूआत में यहां से एटीआर-72 किस्म के विमानों का संचालन होगा और बाद में मांग तथा यातायात की क्षमताओं को देखते हुए ए-321 प्रकार के विमानों का संचालन किया जाएगा।
एएआई ने पहले एक बयान में कहा था कि झारखंड सरकार और उसके बीच 16 फरवरी को जमशेदपुर तथा बोकारो में हवाईअड्डों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में एमओयू पर दस्तखत किये गये।
बाद में झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और बोकारो के लिए एमओयू होने से इनकार किया था और एक बयान में कहा कि झारखंड सरकार ने एएआई के साथ केवल देवघर हवाईअड्डे के लिए एमओयू किया है। इस एमओयू में और कोई हवाईअड्डा शामिल नहीं किया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

