सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कैंपस प्लेसमेंट सीट पक्की करने के लिए रहें तैयार
First Published:16-02-12 09:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हाल में कॉलेजों में हुई प्लेसमेंट में जहां होटल और ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियां सुर्खियों में रहीं, वहीं आने वाले दिनों में फाइनेंस कंसल्टेंसी, एडवरटाइजिंग एजेंसी, मल्टीमीडिया फर्म और बैंकिंग कंपनियों के आगे रहने की उम्मीद है। इस बार के प्लेसमेंट ट्रेंड्स और कंपनियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के मंत्र बता रही हैं पंक्ति मेहता

कॉलेज प्लेसमेंट सत्र का आधा समय बीत चुका है। हैरत देने वाली बात यह है कि आर्थिक स्थितियों के बावजूद सैलेरी पैकेज पिछले साल के समान ही रहे हैं। सेंट जेवियर में प्लेसमेंट कोर्डिनेटर सोनी जॉर्ज के अनुसार, ‘आर्थिक मंदी के चलते इस वर्ष पैकेज में गिरावट की आशंका व्यक्त की जा रही थी, पर अब हम खुश है कि हमारे यहां छात्रों को अच्छा पैकेज ऑफर किया गया है।’

एचआर कॉलेज में प्लेसमेंट कोर्डिनेटर और वाइस प्रिंसिपल रेखा बहादुर के अनुसार, ‘पिछले वर्ष हमारे यहां सैलेरी पैकेज की औसत 4.5 लाख रुपये रही थी और अधिकतम पैकेज 6 लाख रुपये का था। इस वर्ष औसत सैलरी पैकेज ही 6 लाख रुपये का रहा है, वहीं जापानी रिटेल मेजर यूनिक्लो कंपनी ने एक छात्र को 20 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।

विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि अर्थव्यवस्था पिछले वर्ष की तुलना में मंदी रही है, पर कंपनियां समान गुणवत्ता के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ अधिक भुगतान करने को तैयार हैं। फिलहाल कंपनियों ने अपनी बेस सैलरी में कोई कमी नहीं की है। डिलॉइट में इकोनॉमिस्ट और निर्देशक अनीस चक्रवर्ती के अनुसार, कंपनियों के लिए यह बेहद मुश्किल होता है कि कॉलेज प्लेसमेंट में वे छात्रों को पिछले वर्ष की तुलना में कम सैलरी पैकेज ऑफर करें। यदि आप आवेदकों में से सर्वश्रेष्ठ को चुनना चाहते हैं तो सैलरी पैकेज को आकर्षक बनाना बेहद जरूरी होगा। अर्थव्यवस्था का यह प्रभाव वेतन बढ़ोतरी और अप्रेजल प्रक्रिया में ही देखने को मिलता है, एंट्री लेवल वेतन पर नहीं।

होटल और सोशल मीडिया सेक्टर की रही धूम
विभिन्न कॉलेजों में प्लेसमेंट प्रमुखों की मानें तो वित्त और तकनीकी कंपनियां पिछले वर्ष की तरह ही छात्रों को हायर करने में उत्साही हैं, लेकिन इस वर्ष होटल, केटरिंग सेक्टर और ऑनलाइन मार्केंटिंग के क्षेत्र में नई कंपनियों का आगमन भी देखने को मिला।

जय हिंद कॉलेज में प्लेसमेंट कोर्डिनेटर हसीना सैय्यद कहती हैं, ‘बड़ी कंपनियों और समूहों  जैसे ताज, ओबरॉय और मेरियट सभी ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया। खास बात यह है कि उनके द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक छात्रों को हायर किया गया है।

अनीस चक्रवर्ती के अनुसार, ‘पिछले सप्ताह सामने आए जीडीपी आंकड़ों के अनुसार हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का प्रदर्शन इस वर्ष काफी अच्छा रहा है। फेसबुक के आईपीओ आने के साथ ऑनलाइन मार्केंटिंग में बढ़ रही रिक्रूटमेंट में हैरत नहीं होनी चाहिए।’

कंपनियों से अपेक्षा
प्लेसमेंट के बचे बाकी सत्र ( मई और जून में होने की संभावना) में प्लेसमेंट कोर्डिनेटर अपने यहां फाइनेंस कंसल्टेंसी, बैंक और मीडिया कंपनियों के आने की उम्मीद जता रहे हैं।

हसीना सैयद के अनुसार, ‘मैंने जो एक नया ट्रेंड अनुभव किया है वह यह कि कंपनियों ने अपनी रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में बदलाव किया है। 50 प्रतिशत कंपनियों ने ग्रुप डिस्कशन राउंड के चरण को अबकी बार नहीं अपनाया। इसके अलावा वे दो पर्सनल इंटरव्यू करने या छात्रों को ऑनलाइन साइकोमेट्रिक परीक्षा में भाग लेने के लिए कह रहे हैं, ताकि वे अच्छे से अच्छा उम्मीदवार चुन सकें, जो उनके संस्थान में लंबे समय तक जुड़कर नई वेल्यू एड कर सके।

आपके लिए कुछ मंत्र
यदि आपके कॉलेज में भी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं, तो पेश हैं कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों के लिए उपयोगी साबित होने वाली कुछ सलाह:

अकादमिक जानकारी: जिस विषय को आप पढ़ रहे हैं उसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। रिक्रूटमेंट के दौरान रिक्रूटर्स आपके सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों पक्षों की जांच करते हैं। विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से इस बात की जांच की जाएगी कि आप वास्तविक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं या नहीं।

ब्रेक डाउन: किसी भी प्रश्न का उत्तर देते समय उस पर अच्छी तरह सोचें। जवाब देने से पहले उस प्रश्न के विभिन्न पहलुओं पर अवश्य सोचें।

स्वच्छता और व्यवस्थित: रिक्रूटर्स के समक्ष खुद को प्रस्तुत करते समय साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। साथ ही आपके कपड़े व्यवस्थित होने चाहिए। साथ ही अपने सभी डॉक्यूमेंट्स को व्यवस्थित ढंग से फोल्डर में रखें।

कंपनी को जानें: जिस कंपनी के इंटरव्यू में बैठ रहे हैं उसके बारे में रिसर्च अवश्य करें। साथ ही जिस जॉब पर आपको रखा जाएगा उसके लिए आवश्यक योग्यताओं और जॉब की कार्य प्रकृति को ध्यान रखना भी जरूरी होगा।

आत्मविश्वास रखें: आपने अपने बारे में सीवी में जो भी लिखा है, उस पर आपका नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। अपनी क्षमताओं और मजबूत पक्षों पर आत्मविश्वास होना जरूरी है। किसी भी प्वॉइंट पर आपको क्रॉस चेक किया जा सकता है। यहां तक कि रिज्यूमे में आपके द्वारा पसंद-नापसंद और शौक के बारे में लिखे क्षेत्रों पर भी आपसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°