ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
राहुल के लिए महत्वपूर्ण नहीं पीएम पद: प्रियंका
अमेठी, एजेंसी
First Published:05-02-12 06:12 PM
Last Updated:05-02-12 09:03 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि उनके सांसद भाई राहुल गांधी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष या प्रधानमंत्री का पद नहीं बल्कि विकास का मिशन महत्वपूर्ण है और मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ईमानदार तथा कर्मठ हैं लिहाजा उन्हें बदलने का सवाल नहीं उठता।
प्रियंका ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में आरोपों से घिरे केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम का बचाव करते हुए कहा कि चिदम्बरम पर महती जिम्मेदारी है और उन्हें तथा सरकार को गैर जरूरी सवालों का जवाब देने में वक्त बरबाद करना पड़ा।
राहुल के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के पांच दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने गहमागहमी भरे संवाददाता सम्मेलन में राहुल के प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना सम्बन्धी सवाल पर कहा कि आप लोग राहुल के राजनीतिक करियर को ऐसे देखते हैं कि उन्हें अब अध्यक्ष बनना चाहिए और अब प्रधानमंत्री। वह अपने करियर को ऐसे नहीं देखते।
उन्होंने कहा कि यह राहुल जी के राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण दौर है। हम काम से मतलब रखते हैं। राहुल ने अपने मन में जो निश्चय किया है, उसे वह करेंगे। इसमें अगर अध्यक्ष पद लेना होगा या कुछ और बनना होगा तो बनेंगे और अगर नहीं बनना होगा तो नहीं बनेंगे।
प्रियंका ने साफ कहा कि हमारे पास ईमानदार और अच्छे प्रधानमंत्री हैं। इस पद पर बदलाव का सवाल ही नहीं उठता। कांग्रेस की स्टार प्रचारक ने एक सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव राहुल की प्रतिष्ठा का मामला नहीं है और वह इस नजरिये से काम भी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा राहुल को इससे मतलब नहीं है बल्कि क्षेत्र के विकास से मतलब है।
उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में आरोपों के घेरे में आए केन्द्रीय गृह मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि गृह मंत्री चिदम्बरम की देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे बहुत दुख हुआ कि उन्हें और सरकार को गैर जरूरी सवालों का जवाब देने में वह वक्त बरबाद करना पड़ा जो उन्हें अपने दायित्वों के प्रति समर्पित करना चाहिए था।
प्रियंका ने कहा कि ऐसा ही वह सरकार के बारे में भी सोचती हैं। उन्होंने कहा मुझे दुख होता है कि सरकार का भी समय नष्ट किया जा रहा है। उसे ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि राहुल यूथ कांग्रेस के साथ-साथ पूरी पार्टी में बदलाव लाए हैं और उन्होंने दल में लोकतंत्र का समावेश किया है जो किसी भी दूसरी पार्टी में नहीं है। इसका कांग्रेस तथा देश की राजनीति पर असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि लोग 22 सालों के दौरान सत्ता में रही सरकारों से उब चुके हैं। राहुल लोगों के लिए काम कर रहे हैं, अपनी प्रतिष्ठा के लिए नहीं। मेरे भाई का उद्देश्य क्षेत्र का विकास है। उन्होंने यही एजेंडा तय किया है। प्रियंका ने एक सवाल पर कहा कि राहुल किसी भी पार्टी के प्रति नरम रवैया नहीं अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उनके भाषण सुने हैं, वह किसी के भी प्रति नरम नहीं हैं।
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें जीतेगी तो उन्होंने कहा कि इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन मुझे विश्वास है कि कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।
03

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल




ई-मेल

