सोमवार, 21 मई, 2012 | 20:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
हावर्ड, प्रिंस्टन पर भारतीय छात्र ने लगाया नस्ली आरोप
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-02-12 06:58 PM
Last Updated:03-02-12 07:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय मूल के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों हावर्ड और प्रिंस्टन की नामांकन नीति में नस्ली भेदभाव किया जाता है। छात्र के इस आरोप की वजह से अमेरिकी अधिकारियों को इसकी जांच करनी पड़ रही है।

भारतीय-अमेरिकी इस छात्र के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वह कैलिफोर्निया हाई स्कूल के अव्वल छात्रों में से एक है और उसका परिवार मूल रूप से भारत से आया है। उसने दोनों संस्थानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमेरिका का शिक्षा विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि क्या हावर्ड या प्रिंस्टन विश्वविद्यालयों ने स्नातक प्रवेश में एशियाई-अमेरिकी छात्रों के साथ भेदभाव करता है या नहीं।

विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग का नागरिक अधिकारों का कार्यालय अगस्त में मिली शिकायत की जांच कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि हावर्ड में नस्ल या मूल राष्ट्रीयता के आधार पर एशियाई-अमेरिकी छात्र की उम्मीदवारी को खारिज कर दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°