ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
पाकिस्तान पर हजारे की टिप्पणी से छिड़ा आभासी युद्ध
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:23-10-11 03:48 PM
Last Updated:23-10-11 05:54 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाने वाले गांधीवादी अन्ना हजारे की ओर से पाकिस्तान को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों से इन दिनों एक तरह से भारत-पाकिस्तान में बहस छिड़ गई है।
हाल ही में हजारे ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि उन्होंने एक सैनिक के रूप में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लड़ाई लड़ी थी और आगे भी पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
हजारे ने कहा था कि आज भी मेरे ललाट पर आप चोट का निशान देख सकते हैं। यह पाकिस्तान की गोली का निशान है। मेरा मानना है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में फिर से भाग लेने को तैयार हूं।
पाकिस्तान के समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की वेबसाइट पर एक पाकिस्तानी ब्लॉगर उमर तारिक ने हजारे की टिप्पणियों को देखा और फिर उन्होंने ऑनलाइन बहस छेड़ दी।
तारिक ने कहा कि ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया एक नए सितारे के उदय का गवाह बना। यह व्यक्ति खुद को गांधी के सिद्धातों का अनुयायी बताता है। हमने उम्मीद की थी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पाकिस्तान में भी दस्तक दे। और अब वही व्यक्ति युद्ध की बात कर रहा है।
तारिक की तरह पाकिस्तान और भारत से ऐसी दर्जनों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
Anna jee ko lagta h ki gandhi jee ke mule sidhanto ko phir se dhekhane ki jarurt h
By Sameer (24th-October-2011 10:10:AM)
भ्रष्टाचार से जंग के मुद्दे पर पूरा देश अन्ना के साथ है। परन्तु एक फौजी और एक सत्याग्रही के अन्तर को समझते हुए अन्ना को अंतर्राष्ट्रिय सम्बन्धों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखना चाहिये।
By amitabh gautam (24th-October-2011 04:08:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

