ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
अन्य फोटो
फिदेल कास्त्रो की फाइल फोटो।
समाजवाद को सबकुछ मानना थी भूलः कास्त्रो
हवाना, एजेंसी
First Published:05-02-12 04:54 PM
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कहा है कि अब वह महसूस करते हैं कि यह सोचना एक भूल थी कि समाजवाद सभी आर्थिक समस्याएं सुलझा सकता है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, क्यूबा के सरकारी मीडिया ने शनिवार को कहा है कि कास्त्रो ने यहां दो खण्डों में प्रकाशित संस्मरणों की एक पुस्तक के विमोचन के दौरान यह बात स्वीकारी।
क्यूबा क्रांति के नेता कास्त्रो (85) ने वर्ष 2006 में बीमारी के कारण पद छोड़ दिया था। उन्होंने शुक्रवार को लेखक व पत्रकार केटिउस्का ब्लेंको द्वारा लिखी गई पुस्तक 'गुइरीलेरो डेल टेम्पो' के विमोचन के अवसर पर अतिथियों के साथ छह घंटे चर्चा की।
लगभग 1,000 पृष्ठों वाले इस संस्मरण की शुरुआत कास्त्रो के बचपन की प्रारम्भिक स्मृतियों से हुई है, और अंत दिसम्बर 1958 के गुरिल्ला आंदोलन की जीत की पूर्व संध्या पर हुआ है, जब तानाशाह बतिस्ता को सत्ताच्युत कर दिया गया था।
ब्लेंको ने ही वर्ष 2003 में 'टोडो एल टेम्पो डी लॉस स्रेडोस' (ऑल द डेज ऑफ द सीडार्स) नामक पुस्तक लिखी थी, जोकि कास्त्रो के परिवार का एक अधिकारिक इतिहास है।
कास्त्रो ने इस मुद्दे पर बात की कि यह मानना एक भूल थी कि समाजवाद सभी आर्थिक समस्याओं को सुलझा सकता है। उन्होंने शिक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा भुगतान किए जाने, और फाकलैंड द्वीप पर विवाद जैसे अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रति अपनी गम्भीर आपत्ति जताई।
गौरतलब है कि अप्रैल 2011 के बाद कास्त्रो की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। 2011 में उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी की 6ठी बैठक के समापन समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उनके छोटे भाई राउल कास्त्रो ने उनसे पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी सम्भाली थी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

