सोमवार, 21 मई, 2012 | 21:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
गुजरात अच्छे प्रशासन का सबसे अच्छा उदाहरणः अमेरिकी कांग्रेस
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:14-09-11 09:58 AM
Last Updated:14-09-11 04:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में गुजरात को भारत में अच्छे प्रशासन और विकास का सबसे अच्छा उदाहरण बताया है। रिपोर्ट में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा गया है कि उनके नेतृत्व में राज्य देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रिपोर्ट में मोदी और गुजरात के अलावा बिहार और उसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की गई है। कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) की इस रिपोर्ट में नीतीश के प्रशासनिक कौशल की तारीफ की गई है।

सीआरस रिपोर्ट ने कहा कि भारत में विकास और अच्छे प्रशासन का सबसे अच्छा उदाहरण शायद गुजरात राज्य है जहां के विवादास्पद मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के आर्थिक विकास को नई गति दी है। उनके नेतृत्व में प्रशासन में व्याप्त लालफीताशाही को दूर करते हुए भ्रष्टाचार को कम करके गुजरात देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात अंतरराष्ट्रीय निवेश का बड़ा केन्द्र बन गया है। जनरल मोटर्स और मित्सुबिशी जैसी कई बड़ी अंतराष्ट्रीय कंपनियां राज्य में निवेश कर चुकी हैं। 94 पेजों की यह रिपोर्ट एक सितंबर को रिलीज की गई थी, जिसकी एक कॉपी अमेरिकी वैज्ञानिक संघ ने सार्वजनिक की।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°