ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
सीरिया पर नए प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीय संघ
ब्रसेल्स, एजेंसी
First Published:06-02-12 11:40 AM
बेल्जियम के विदेश मंत्री दिदीयर रेंडर्स का कहना है कि यूरोपीय संघ सीरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध लगा सकता है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रेन्डर्स ने 'ला लिब्रे बेल्गिक' समाचार पत्र से कहा कि प्रतिबंध तैयार करने व उन्हें लागू करने में बेल्जियम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ सक्रिय योगदान देगा।
23 जनवरी को यूरोपीय संघ ने सीरिया के खिलाफ कुछ प्रतिबंधों को स्वीकृति दी थी। इसमें सीरिया के 22 शीर्ष अधिकारियों व आठ कम्पनियों को निशाना बनाया गया था। इनके यूरोपीय संघ के देशों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और यूरोप में उनकी सम्पत्ति का इस्तेमाल रोक दिया गया था।
रेंडर्स का बयान ऐसे समय में आया है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद पर दबाव बन रहा है। बशर अल-असद को विपक्ष पर बर्बर कार्रवाई का जिम्मेदार माना जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के वीटो का अधिकार रखने वाले सदस्यों रूस व चीन ने शनिवार को सीरिया पर एक प्रस्ताव को रोक दिया था। इस प्रस्ताव में अल-असद को उनके पद से हटाने की बात कही गई थी। परिषद के 15 सदस्यों में से 13 ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया था।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले साल के मार्च से प्रदर्शनकारियों को दबाने के सीरियाई सरकार के प्रयासों में अब तक करीब 5,400 लोग मारे गए हैं। सीरियाई अधिकारियों का आरोप है कि सशस्त्र गिरोहों में हिंसा अल-कायदा से सम्बद्ध है। उनका कहना है कि हिंसा में 2,000 से ज्यादा सैनिक व पुलिसकर्मी मारे गए हैं।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

