ओरियंटल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का समर्थन किया
80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी साइकिल!
मदेरणा, बिश्नोई ने भंवरी की हत्या की साजिश रची: सीबीआई
लोकपाल विधेयक प्रवर समिति को भेजने पर हंगामा
बीजेपी की आपत्ति के बीच लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश
कांस्य युग में भी थीं सोशल नेटवर्किंग साइटें!
एवरेस्ट पर तीन पर्वतारोहियों की मौत, दो लापता
एयर इंडिया के दो और पायलट लौटे काम पर
यमन में आत्मघाती हमले में 96 सैनिकों की मौत
सेंसेक्स में 30 अंक का मामूली सुधार
ब्रिटेन की महारानी ने सिंहासन पर किए 60 साल पूरे
लंदन, एजेंसी
First Published:06-02-12 06:41 PM
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सिंहासन पर काबिज होने के 60 साल सोमवार को पूरे किए। इस मौके पर दिए संदेश में उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया जताया और ब्रिटेन के लोगों की सेवा करने की अपनी निष्ठा को दोहराया।
राज्यतिलक दिवस के मौके पर 85 वर्षीय महारानी के सम्मान में ब्रिटिश अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। 6 फरवरी, 1952 को अपने पिता जॉर्ज षष्टम के निधन के बाद उन्होंने ब्रिटिश सिंहासन संभाला।
तिरसठ साल तक राजसिंहासन संभालने वाली महारानी विक्टोरिया के बाद वह सबसे ज्यादा राज करने वाली महारानी हैं। इस मौके पर साल भर चलने वाले जश्न के पहले महारानी ने कहा कि वह और उनके पति हीरक जयंती के मौके पर मिलने वाले ढेरों संदेशों से बेहद भावुक हैं।
राष्ट्र के नाम संदेश में उन्होंने कहा कि मुझे और राजकुमार फिलिप को इतने साल तक आपने जो समर्थन और प्रोत्साहन दिया, उसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने लिखा कि इस विशेष साल मैं आपकी सेवा में अपनी निष्ठा को दोहराती हूं। मुझे उम्मीद है कि हम एक साथ रहने की ताकत और परिवार, मित्रता तथा अच्छे पड़ोस की क्षमता को जारी रखेंगे जिसे अपने पूरे शासनकाल में देख पाने में मैं सौभाग्यशाली रही हूं।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

